पुणे में ट्रैफिक सिग्नल पर पेशाब करने वाले आरोपी गौरव आहूजा को पुणे पुलिस ने सतारा से किया गिरफ्तार

पुणे
महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रैफिक सिग्नल पर बीएमडब्ल्यू से उतरकर पेशाब करने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया था। वीडियो में आरोपी युवक के साथ उसका दोस्त भी मौजूद था, जो कार में शराब की बोतल लेकर बैठा था। युवक की इस हरकत के बाद से पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इस घटना को लेकर पुणे पुलिस ने अब आरोपी गौरव आहूजा को पड़ोसी जिले सतारा से गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे पुलिस ने आरोपी गौरव आहूजा को कराड से गिरफ्तार किया और बाद में उसे मेडिकल जांच के लिए पुणे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा 110/112, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184, 185, बीएनएस की धारा 270, 281, 285 और 79 के तहत आरोप दर्ज किए हैं। गौरव आहूजा के खिलाफ यह कार्रवाई उसके द्वारा की गई अश्लील हरकत के कारण की गई है।

गौरव आहूजा ने गिरफ्तारी से पहले अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में वह हाथ जोड़कर खड़ा दिखाई दे रहा है और उसने कहा, "मैं गौरव आहूजा पुणे में रह रहा हूं। शुक्रवार के अपने कृत्य के लिए मैं बहुत शर्मिंदा हूं। मैं उसके लिए देश, महाराष्ट्र और पुणे के लोगों से माफी मांगता हूं। मुझे माफ कीजिए और आगे के लिए मुझे सुधरने का एक मौका दीजिए।"

पुलिस द्वारा आहूजा का इतिहास खंगालने पर पता चला कि 2021 में उसने पुणे एयरपोर्ट के पास चोरी का एक मामला किया था, जिसे उसने अपनी जुए की आदतों को पूरा करने के लिए अंजाम दिया था। आहूजा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस जांच के बाद ही आगे कुछ कह पाएगी।

  • admin

    Related Posts

    नए ऐप में आधार अपडेट का ऑप्शन नहीं? इस तरीके से ऑनलाइन करें बच्चे का आधार अपडेट

    नई दिल्ली बच्चों के आधार कार्ड नए UIDAI ऐप पर अपडेट हो सकते हैं लेकिन बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट कराने के लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा। क्या आपको अपने बच्चे…

    जहाँ सफर में घुली मिठास और बजा संगीत: भारत के पहले ‘मेलोडी रोड’ की शुरुआत

    मुंबई क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सड़क पर आप गाड़ी चला रहे हैं, वही आपके लिए सुरीला संगीत बजाने लगे? भारत में यह कल्पना अब हकीकत बन चुकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!