‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की एडिटर की जंगल सफारी में मौत, शेर के हमले में जान गई

लॉस एंजिल्स

'गेम ऑफ थ्रोन्स' एडिटर कैथरीन चैपल के साथ एक ऐसा हादसा हुआ जो रोंगटे खड़े करने वाले हैं। घूमने की शौकीन 29 साल की कैथरीन चैपल साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास एक सफारी पार्क पहुंची थीं। बाकी सभी टूरिस्ट की तरह कैथरीन भी अपने कैमरे से शेर की तस्वीर खींचना चाहती थीं। उन्होंने पहले शेर की तस्वीर खींची और अगले ही पल उसने उनपर हमला कर दिया।

'मिरर.को.यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, तस्वीर खींचने के तुरंत बाद शेर ने उनपर झपट्टा मारा। देखते ही देखते ये ड्रीम हॉलीडे एक बुरे सपने में बदल गया। दरअसल कैथरीन ने खिड़की को नीचे किया था क्योंकि उन्हें जमीन पर लेटे एक शेर की तस्वीर लेनी थी। इससे पहले कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की कैथरीन को एहसास होता, शेर अपने पिछले पंजे पर खड़ा हो गया और आगे की ओर झपटा। खुली खिड़की की वजह से उसने कैथरीन को क्षत-विक्षत कर दिया।

गाइड ने उनकी जान बचाने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि वहां मौजूद आई विटनेस बेन गोवेंडर ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि हमने गाइड को पैसेंजर सीट पर कूदते और शेरनी पर मुक्का मारते देखा। बताया गया कि उनके गाइड ने उनकी जान बचाने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी।

शेरनी अपने मुंह और पंजे से खून टपकाते हुए कार से पीछे हट गई
बेन ने इसे अपना सबसे बुरा अनुभव बताया। उन्होंने कहा, 'पहले अटैक के बाद, शेरनी अपने मुंह और पंजे से खून टपकाते हुए कार से पीछे हट गई। जानवर ने फिर अपने शिकार पर दूसरा जबरदस्त हमला किया। बेन ने आगे कहा, 'उनका चेहरा फट गया था। उसके सीने का दाहिना हिस्सा गायब था। उस महिला को बचाने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता था।'

शेर ने उनका आधा कंधा अपने मुंह में ले लिया
उन्होंने बताया कि इस हमले के दौरान शेर ने उनका आधा कंधा अपने मुंह में ले लिया था। वहीं कैथरीन को बचाने के लिए आगे बढ़े गाइड (पियरे पोटगीटर) को दिल का दौरा पड़ा।

कैथरीन की फैमिली ने किया भावुक पोस्ट
कैथरीन के परिवार ने फेसबुक पर एक इमोशनल पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'केटी एक टैलेंटेड, दयालु, साहसी और काफी उत्साही थी। उसकी एनर्जी और जुनून को केवल महाद्वीपों या महासागरों तक सीमित नहीं था। उसे लोग बहुत प्यार करते और वो अपने प्यार को उन लोगों के साथ शेयर करती थीं जिनसे वह मिलती थी।'

'कैप्टन अमेरिका' और 'डायवर्जेंट' जैसी फिल्मों में भी काम किया
कैथरीन गेम ऑफ थ्रोन्स टीम में एक स्पेशल इफेक्ट्स एडिटर थीं, जिन्होंने जिसने एमी जीता था। न्यूयॉर्क में जन्मी कैथरीन 2013 में शो में काम करने के लिए वैंकूवर चली गईं, और 'कैप्टन अमेरिका' और 'डायवर्जेंट' जैसी फिल्मों में भी काम किया।

admin

Related Posts

LPG किल्लत पर Akshay Kumar ने बताया घरेलू जुगाड़, बोले- बीवी ने ऑर्डर किए 2 इंडक्शन

मुंबई पिछले कुछ दिनों से एलपीजी सिलेंडर को लेकर जो किल्लत हो रही है उसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब अक्षय कुमार ने भी इस पर अपना रिएक्शन…

सोशल मीडिया पर ‘आयुष्मान खुराना एरा’ का जादू, ‘साड़ी गली’ के नए वर्ज़न ने जीता दिल

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने अपने सुपरहिट गाना ‘साड़ी गली’ का नया वर्ज़न सोशल मीडिया पर साझा किया है। आयुष्मान खुराना के संगीत को हमेशा से दर्शकों के दिलों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी