गंभीर के बयान को मिला दिग्गज का साथ, गावस्कर बोले—गलती पिच की नहीं, बल्लेबाजों की

नई दिल्ली 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के बाद ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर बहस जारी है। तमाम दिग्गज पिच की आलोचना कर रहे हैं। असमान उछाल वाली टर्निंग पिच बल्लेबाजों की कब्रगाह साबित हुई लेकिन भारतीय कोच गौतम गंभीर खुलकर कह रहे कि पिच वैसी ही बनी, जैसी उन्होंने मांग की थी। इस वजह से गंभीर की भी आलोचनाएं हो रही हैं। इस बीच महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत की हार पिच की वजह से नहीं, खराब बल्लेबाजी की वजह से हुई।

सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, 'गौतम गंभीर से पूरी तरह सहमत हूं। इस पिच पर 124 रन का सफल पीछा किया जा सकता था। इसे लेकर कोई सवाल ही नहीं है।' गावस्कर ने आगे कहा, ‘बहुत सारे लोग बात कर रहे हैं कि पिच कैसी थी, कैसा व्यवहार कर रही थी लेकिन क्या आपने देखा कि साइमन हार्मर किसी ओवर में कैसा कर रहे थे? उनकी कितनी गेंदें टर्न कर रही थीं? वह शानदार तरीके से मिश्रण कर रहे थे। वह सीधी गेंद फेंक रहे थे और कभी-कभी टर्न करा रहे थे।’

सुनील गावस्कर ने गंभीर का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय टीम की हार का पिच से कोई खास लेना-देना ही नहीं है। असली समस्या भारतीय बल्लेबाजों के अप्रोच का था। उन्होंने कहा कि पिच तो वैसे ही बिहैव कर रही थी जैसा कि तीसरे दिन आम तौर पर होता है। पिच वैसी नहीं थी, जितनी उसकी आलोचना हो रही है।

गावस्कर ने कहा, ‘मैं गौतम गंभीर से पूरी तरह समहत हूं कि पिच में कुछ भी गलत नहीं था। तीसरे दिन कुछ गेंदें टर्न कर रही थीं, ये तो नॉर्मल है। महाराज (केशव महाराज) की कितनी गेंदें टर्न हुईं? जडेजा या अक्षर की कितनी गेंदें टर्न हुईं? लोग इसे टर्निंग पिच कह रहे हैं। ये तनिक भी गड़बड़ नहीं थी। खराब तकनीक और खराब मिजाज की वजह से हम ऐसी स्थिति में फंसे।’

दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट में जीत हासिल करके दो मैच की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट में अगर मेहमान टीम जीत जाती है या फिर ड्रॉ भी करा लेती है तो वह सीरीज जीत लेगी। कोलकाता टेस्ट सिर्फ ढाई दिन में हो गया। भारत में पहली बार किसी टेस्ट की चारों पारियों में कोई भी टीम 200 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाई। टीम इंडिया को अपनी दूसरी पारी में जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन टीम सिर्फ 93 रन पर ढेर हो गई और 30 रन से मैच हार गई।

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी