Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 के एंटरप्राइज एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च

नई दिल्ली

Samsung की तरफ से Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 के एंटरप्राइज एडिशन स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। इन स्मार्टफोन को कॉरपोरेट यूजर के लिए भारत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन पहले से शानदार सिक्योरिटी के साथ आते हैं। इन फोन्स में इंप्रूव्ड सिक्योरिटी फीचर्स साथ ही एक्सटेंडेड डिवाइस सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 स्मार्टफोन 3 साल डिवाइस वारंटी के साथ आते हैं। साथ ही इन स्मार्टफोन के साथ 12 माह के लिए सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा फोन 7 साल सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आता है।

मिलेगी टॉप नॉच सिक्योरिटी
सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी इन स्मार्टफोन में रियर टाइम प्रोटेक्शन देती है। यह फोन डिफेंस ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ आते हैं। साथ ही एंटरप्राइज एडिशन स्मार्टफोन में आईटी एडमिनिस्ट्रेशन के लिए शानदार फीचर्स दिये जाते हैं, जिससे डिवाइस की सिक्योरिटी के साथ समझौता न करना पडे़। डिवाइस के साथ 12 माह की सब्सक्रिप्सन नो-एक्स्ट्रा कॉस्ट के साथ आता है। साथ ही इसमें 50 फीसद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy S24 और Galaxy S24 Ultra एंटरप्राइज एडिशन स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 78,999 रुपये है। इन फोन्स को सैमसंग कॉरपोरेट प्लस पोर्टल से खरीदा जा सकेगा।

मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
इन फोन्स में लाइट ट्रांसलेशन के साथ रियल टाइम ट्रांसलेशन के लिए इंटरप्रिटर फीचर की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा नोट असिस्ट की सुविधा मिलेगी, जिससे आर्टिकल को समराइज कर पाएंगे। साथ ही शानदार नोट्स तैयार कर पाएंगे। इसके अलावा सर्किल टू सर्च जैसे फीचर्स मिलेंगे।

फोन में मिलेंगे कई एआई फीचर्स
Samsung Galaxy S24 और Galaxy S24 Ultra एंटरप्राइज एडिशन में वॉइस रिकॉर्डिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही ट्रांसक्रिप्टि असिस्ट, स्पीच टू टेक्स्ट टेक्नोलॉजी और ट्रांसलेट रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिये जाएंगे, जो कॉरपोरेट के लिए काफी सुविधाजनक हो सकते हैं। बता दें कि फोन एआई बिल्ड की-बोर्ड के साथ आता है, जो हिंदी समेत 13 भाषाओं को सपोर्ट करता है। अगर बाकी फीचर्स Samsung Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 स्मार्टफोन की तरह ही हैं, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    स्क्रीन टाइम भी बढ़ाता है जोखिम! न्यूरोलॉजिस्ट से समझें मिर्गी के 6 ट्रिगर

    एपिलेप्सी, जिसे मिर्गी भी कहा जाता है, रोजमर्रा के कुछ फैक्टर्स के कारण भी ट्रिगर हो सकता है। इसलिए इन ट्रिगर्स को मैनेज करना काफी जरूरी है। इस बारे में…

    दिन को खुशहाल बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान काम, रहें पॉजिटिव पूरे दिन

    हर व्यक्ति चाहता है कि उसका दिन अच्छा और शांतिपूर्ण बीते। लेकिन कई बार छोटी-छोटी परेशानियां, तनाव और नेगेटिव सोच हमारे पूरे दिन को प्रभावित कर देती हैं। मोटिवेशनल स्पीकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 0 views
    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका