गायकवाड़ ने निजी कारणों से यॉर्कशायर के साथ काउंटी करार से नाम लिया वापस

लंदन
भारत और महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने काउंट्री क्रिकेट से नाम वापस ले लिया है। इसकी जानकारी यॉर्कशायर के मुख्य कोच एंथनी मैक्ग्रा ने दी। उन्होंने बताया कि गायकवाड़ ने निजी कारणों से हटने का फैसला लिया है। बता दें कि, 28 वर्षीय बल्लेबाज को मंगलवार (22 जुलाई) से सरे के खिलाफ शुरू होने वाले मुकाबले में खेलना था लेकिन अब उन्होंने बाहर होने का निर्णय लिया है। 

निजी कारणों से लिया हटने का फैसला
गायकवाड़ की अनुपलब्धता की जानकारी देते हुए यॉर्कशायर के मुख्य कोच मैक्ग्रा ने कहा, 'दुर्भाग्य से गायकवाड़ निजी कारणों से अभी नहीं आ रहे हैं। वह हमारे साथ स्कारबोरो या बाकी सीजन में भी नहीं खेल पाएंगे। इसलिए यह निराशाजनक है। मैं आपको इसके कारणों के बारे में कुछ नहीं बता सकता, लेकिन हमें उम्मीद है कि सब ठीक होगा। हमें अभी-अभी पता चला है।' गायकवाड़ को काउंटी चैंपियनशिप के बाद वन डे कप में भी खेलना था।

गायकवाड़ के रिप्लेसमैंट की तलाश में जुटी टीम
यॉर्कशायर की तरफ से जारी की गई विज्ञप्ति में मैक्ग्रा के हवाले से कहा गया कि वह जल्द ही गायकवाड़ की जगह टीम में अन्य खिलाड़ी को शामिल करेंगे। मैक्ग्रा ने आगे कहा, 'हम पर्दे के पीछे से इस पर काम कर रहे हैं कि हम क्या कर सकते हैं। लेकिन बस दो-तीन दिन बाकी हैं, इसलिए मुझे यकीन नहीं है कि हम इस समय क्या कर सकते हैं। हम एक संभावित प्रतिस्थापन की तलाश में लगे हैं, लेकिन समय का दबाव समस्या है। मैं इस समय आपको इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।'

आईपीएल 2025 में खेलते दिखे थे ऋतुराज
गायकवाड़ को आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ छह मुकाबले खेले थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद युवा बल्लेबाज को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। ऋतुराज की जगह चेन्नई सुपर किंग्स की कमान महेंद्र सिंह धोनी ने संभाली थी।

  • admin

    Related Posts

    लगातार झटकों से जूझ रही केकेआर, हर्षित के बाद आकाश दीप भी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन

    कोलकाता तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीजन…

    पंजाब किंग्स की कप्तानी: 17 धुरंधर हटाने में हुए नाकाम, कांटों भरा ताज बना सिरदर्द

    चंडीगढ़  इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के पहले सीजन से अब तक टूर्नामेंट खेलते हुई आ रहीं दो टीमें ऐसी हैं, जो चैंपियन नहीं बन पाई हैं। इनमें एक टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लगातार झटकों से जूझ रही केकेआर, हर्षित के बाद आकाश दीप भी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन

    • By admin
    • March 22, 2026
    • 0 views
    लगातार झटकों से जूझ रही केकेआर, हर्षित के बाद आकाश दीप भी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन

    पंजाब किंग्स की कप्तानी: 17 धुरंधर हटाने में हुए नाकाम, कांटों भरा ताज बना सिरदर्द

    • By admin
    • March 22, 2026
    • 0 views
    पंजाब किंग्स की कप्तानी: 17 धुरंधर हटाने में हुए नाकाम, कांटों भरा ताज बना सिरदर्द

    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 3 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प