अली फजल का फनी वीडियो, ‘जब बारिश नहीं, ऋचा नहीं, तो लड़का बस कॉफी पीकर खुश है’

मुंबई,

 मशहूर अभिनेता अली फजल ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ एक मजेदार पल साझा किया। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के मूड को मजाकिया अंदाज में पेश किया।

अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पत्नी ऋचा चड्ढा भी नजर आईं। यह वीडियो उन्होंने खुद शूट किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के पसंदीदा ट्रैक ‘जमाना लगे’ के मूड को अलग अंदाज में दिखाया है।

वीडियो की शुरुआत में ऋचा की झलक दिखाई देती है। इसके बाद अली नजर आते हैं, जो हरियाली के बीच कॉफी पीते दिखाई देते हैं। वीडियो में आसमान बादलों से ढका हुआ नजर आ रहा है।

अली फजल ने कैप्शन में लिखा, “जब एडिट करने के लिए कोई टीम न हो, मौसम में बारिश न हो… और तुम्हें (ऋचा) भूलने के लिए तुम ही न हो… तो लड़का पेड़-पौधों के साथ कॉफी में खुश है।”

बता दें कि ‘मेट्रो इन दिनों’ के मेकर्स ने 4 जून को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अली फजल, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और नीना गुप्ता अहम किरदार में हैं। फिल्म की कहानी प्यार और उलझन भरे रिश्तों के सफर को दिखाती है।

ट्रेलर में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान दोनों एक-दूसरे को समझने और प्यार और कमिटमेंट के गहरे मतलब को जानने की कोशिश करते दिखते हैं। वहीं फातिमा सना शेख और अली फजल एक शादीशुदा जोड़े का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें शादी के कुछ महीनों बाद पता चलता है कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। इस दौरान उन्हें कई भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनके अलावा, कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी शादी के सालों बाद फिर से प्यार और रोमांस को वापस लाने की कोशिश करते हैं। नीना गुप्ता और अनुपम खेर बुजुर्ग कपल का किरदार निभा रहे हैं, जो दोबारा प्यार महसूस करना चाहते हैं, लेकिन उम्र और बीते वक्त की वजह से थोड़ा संकोच कर रहे हैं।

ट्रेलर में हर कहानी में प्यार के अलग-अलग रूप और उसकी जिंदगी में अहमियत को दिखाया गया है। ‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    टॉक्सिक में यश के साथ कियारा को क्यों चुना गया? डायरेक्टर ने खोला राज

    मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी…

    फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

    नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद