महुआ शराब बेचने वालों के खिलाफ खोला मोर्चा, छत्तीसगढ़-कोरबा में अवैध शराब निर्माण स्थल पर महिलाओं ने बोला धावा

कोरबा।

कोरबा जिले के आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा के कलमीभाठा मोहल्ला में बनाई और बेची जा रही अवैध कच्ची महुआ शराब पर स्व सहायता समूह की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उरगा पुलिस को सूचना देने के बाद महिलाओं ने अवैध शराब निर्माण स्थल पर धावा बोला। इनके सुरक्षार्थ उरगा पुलिस मौके पर मौजूद रही।

महिलाओं ने दर्जनों जरीकेनों को इकट्ठा कर आग लगा दी। महुआ पास को नष्ट किया गया। अवैध शराब बनाने वाले महिलाओं का आक्रोश देखकर भाग निकले। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने नहीं दिया जाएगा। क्योंकि बच्चे नशे के आदी हो रहे हैं और गांव झगड़े का माहौल निर्मित होते रहता है। आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता। पिछले दिनों महिलाओं ने विधायक फूल सिंह राठिया को ज्ञापन भी सौंपा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी लंबे समय से महुआ शराब की खरीदी बिक्री चल रही है। इससे गांव का माहौल भी खराब हो रहा है। बच्चों से लेकर बड़े महुआ शराब पीकर आए दिन घर में मारपीट गाली-गलौज जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। पूरा गांव महुआ शराब की बिक्री से परेशान है। कई बार गांव में बैठक कर महुआ शराब बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी अवगत कराया जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद भी किसी तरह का अंकुश नहीं लग पा रहा है। मजबूर होकर आज उन्हें खुद इसके खिलाफ उतरना पड़ा।

admin

Related Posts

Heatwave के बीच राहत की खबर: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में…

छत्तीसगढ़ को फायदा, उत्पादन राज्यों पर बोझ: जीएसटी 2.0 ने बदला आर्थिक संतुलन

रायपुर. देश में जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद जहां एक ओर करदाताओं को राहत मिली है। आम आदमी को चीजें सस्ती मिली और कुल जीएसटी कलेक्शन लगातार बढ़ रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद