लंदन प्रॉपर्टी से लेकर बैंक बैलेंस तक: प्रिया सचदेव ने रखी पाई-पाई की डिटेल्स सामने

मुंबई

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की वसीयत को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है। उनकी विधवा प्रिया सचजेव ने दिल्ली हाईकोर्ट को 3 दिसंबर को हुई सुनवाई में बताया कि करिश्मा कपूर की बेटी की कॉलेज फीस भरी जा चुकी है। क्योंकि पहले एक्ट्रेस की बेटी ने कहा था कि दो महीने से उनकी कॉलेज की फीस नहीं भरी गई है।

'लॉ बीट' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिया सचदेव की ओर से एडवोकेट श्येल त्रेहान ने जज ज्योति सिंह के सामने दलील दी। वह करिश्मा कपूर और उनके बच्चों के वकील के दावों का जवाब दे रहे थे, जिसमें कहा था कि दो महीने की 95 लाख रुपये की फीस अभी तक नहीं चुकाई गई है।

करिश्मा की बेटी की फीस पर प्रिया की दलील
श्येल त्रेहान ने आरोपों को फैक्चुअली गलत बताया है और कहा कि करिश्मा की बेटी की सेमेस्टर फीस पहले ही चुकाई जा चुकी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि संजय कपूर की मौत के बाद से ही प्रिया, बच्चों की एजुकेशन और दूसरी चीजों का खर्चा उठा रही थीं। वकील ने 95 लाख रुपये की भुगतान रसीद भी पेश की और अदालत को बताया कि अगली किश्त दिसंबर में देनी है।

सास रानी कपूर को भी प्रिया ने दिया जवाब
बता दें कि प्रिया कपूर की तरफ से ये बयान तब आया, जब सास रानी कपूर ने उनकी आलोचना की और बेटे की प्रॉपर्टी को हड़पने का आरोप लगाया था। उनके वकील ने कोर्ट में सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि प्रॉपर्टी की एक लंबी लिस्ट सबमिट की गई है और सभी लेन-देन का जिक्र लिस्ट में है। कोई भी पैसा विदेश नहीं भेजा गया है।

प्रिया सचदेव ने बताया 60 करोड़ रुपये का सच
इसके अलावा, संजय कपूर की 60 करोड़ सैलरी बताने वाले रानी कपूर के दावे पर भी प्रिया की लीगल टीम ने कहा, 'संजय 2023-24 में AIPL के डायरेक्टर थ और उन्हें 10 करोड़ रुपये साला सैलरी मिली थी। उस फाइनैंशियल ईयर के लिए उन्हें 50 करोड़ रुपये का एक बोनस भी मिला था। उसमें से 23.5 करोड़ रुपये का टीडीएस काटा गया और उन्हें 36.5 करोड़ रुपये हाथ में मिले। उसमें से 28.5 करोड़ रुपये अचल संपत्ति, लंदन में संपत्तियों की खरीद पर खर्च किए गए।'

admin

Related Posts

टॉक्सिक में यश के साथ कियारा को क्यों चुना गया? डायरेक्टर ने खोला राज

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी…

फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर