घर में बैटरी रखने से लेकर पानी डालने तक, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली

हमारे-आपके घरों में इन्‍वर्टर लगा ही होता है और गर्मियों में इसकी सबसे ज्‍यादा जरूरत पड़ती है क्‍योंकि लगते कई पावर कट्स। बार-बार बिजली गुल होने पर इन्‍वर्टर काम आता है। लेकिन कभी आपने साेचा है कि इन्‍वर्टर को घर में किस जगह रखना चाहिए? कई लोग इन्‍वर्टर की बैटरी का मेंटनेंस खुद से करते हैं और उसमें बारिश का पानी भी इस्‍तेमाल करते हैं। क्‍या इससे बैटरी पर असर हो सकता है। आज यही हम आपको बताने जा रहे हैं।

घर में कहां रखें इन्‍वर्टर की बैटरी
हमने कई एक्‍सपर्ट से बात की और ट्रस्‍टेड मीड‍िया वेबसाइटों को खंगाला। टेस्‍लापावरयूएस के अनुसार, घर या ऑफ‍िस प्‍लेस में इन्‍वर्टर और उसकी बैटरी को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां हवा आती-जाती हो। दरअसल, जब इन्‍वर्टर को चार्ज किया जाता है तो उसकी बैटरी गर्म होती है। हवादार जगह होने से बैटरी को जल्‍दी ठंड होने में मदद मिलेगी और यह आपके घर के लिए भी सेफ रहेगा।

लाइट नहीं जाती, तो भी चलाएं इन्‍वर्टर
बहुत से लोग इन्‍वर्टर लगा लेते हैं, जबकि उनके यहां पावर कट नहीं लगते। दिल्‍ली जैसे शहर में पावर कट बहुत कम लगते हैं। कई लोगों को यह कहते हुए सुना है कि हमारे इन्‍वर्टर खराब हो गए, क्‍योंकि लाइट जाती नहीं थी। अगर लाइट जाती नहीं थी तो इन्‍वर्टर खराब कैसे हो गए? वो इसलिए खराब हो गए क्‍योंकि उन्‍हें इस्‍तेमाल नहीं किया गया। एक्‍सपर्ट का कहना है कि अगर बिजली नहीं जा रही, तब भी महीने में एक बार इन्‍वर्टर इस्‍तेमाल करके उसे पूरा डिस्‍चार्ज करें और फ‍िर दोबारा चार्ज।

बैटरी में डाल सकते हैं बारिश का पानी?
बहुत से लोग यह सवाल पूछते हैं और कई ने तो आजमा कर भी देखा है इन्‍वर्टर की बैटरी में बारिश का पानी। लेकिन ऐसा करना गलत है। इन्‍वर्टर की बैटरी में हमेशा डिस्‍ट‍िल्‍ड वॉटर का इस्‍तेमाल करना चाहिए। नल के पानी या बारिश के पानी में मिनिरल्‍स होते हैं, जिससे बैटरी में खराबी आ सकती है। इसके अलावा, हमेशा बैटरी में पानी का लेवल चेक करते रहें। पानी ना तो बहुत ज्‍यादा, ना बहुत कम होना चाहिए।

जहां बैटरी रखी हो, वहां साफ-सफाई जरूरी
एक्‍सपर्ट कहते हैं कि घर-ऑफ‍िस में जिस जगह पर भी बैटरी को रखा जाता है, वहां साफ-सफाई का ध्‍यान रखना चाहिए। बैटरी के ऊपर धूल ना जमने दें। बैटरी के टर्मिनल्‍स को जंग लगने से बचाना चाहिए। एक्‍सपर्ट का कहना है कि जंग लगने के कारण बैटरी धीमे चार्ज होती है और जल्‍दी खराब हो जाती है। बैटरी खराब हो जाए तो उसे फौरन बदल लेना चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    गूगल का ‘जीरो डे’ अलर्ट, 3.5 अरब लोग खतरे में, तुरंत करें यह कदम

    नई दिल्ली टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी Google का क्रोम ब्राउजर दुनियाभर में पॉपुलर है और भारत समेत दुनियाभर में इसके 3.5 अरब से ज्यादा यूजर हैं. अब अधिकतर यूजर्स…

    AC खरीदने का सही मौका! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC पर तगड़ी छूट, Voltas और Godrej की डील्स हिट

    नई दिल्ली गर्मी का मौसम शुरू होने ही वाला है और अब एयर कंडीशनर की डिमांड भी तेजी से बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव