जेडीयू से रालोद तक: केसी त्यागी का नया सफर शुरू, जयंत चौधरी ने कराया शामिल

लखनऊ/नई दिल्‍ली.

पूर्व जदयू नेता केसी त्‍यागी ने अब राष्‍ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। नई दिल्‍ली में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्‍होंने पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की। इस मौके पर रालोद अध्‍यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। इस मौके पर केसी त्‍यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने बहुत कम उम्र में उनको हापुड़ से लड़ने के लिए टिकट दिया था।

केसी त्‍यागी ने कहा कि अब वह सांसद और विधायक बनने के लिए नहीं बल्कि जयंत चौधरी को चौधरी चरण सिंह की तरह देखने के लिए रालोद आए हैं। 52 साल पहले जब चौधरी चरण सिंह राष्‍ट्रीय लोकदल का निर्माण कर रहे थे तब वह उस मंच पर मौजूद थे। आपको बता दें कि पिछले दिनों केसी त्‍यागी ने जदयू छोड़ दिया था।

रालोद से शुरू किया था राजनीतिक जीवन –
मैंने अपना राजनीतिक जीवन ही रालोद से शुरू किया था। यह उसी का स्‍वरूप है। कुछ नया नहीं है। चौधरी चरण सिंह के बचे हुए सपने को पूरा करने में हम मदद करेंगे। जदयू और रालोद में कोई फर्क नहीं है। एक दिन ऐसा भी था जब नीतीश कुमार और चौधरी अजित सिंह मिलकर नई पार्टी बनाने वाले थे।
केसी त्‍यागी

जयंत ने किया था त्‍यागी की पुस्‍तक का विमोचन
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते केसी त्‍यागी की एक पुस्‍तक का विमोचन समारोह हुआ था। उसमें जयंत चौधरी को मुख्‍य अतिथि बनाया गया था। उसी समय से अटकलें लग रही थीं कि केसी त्‍यागी जल्‍द राष्‍ट्रीय लोकदल में शामिल हो सकते हैं।

जदयू में निभाई बड़े पदों की जिम्‍मेदारियां
आपको बता दें कि केसी त्‍यागी 2003 से जदयू से जुड़े हुए थे। उस समय समता पार्टी और जनता दल के मिलकर जदयू बनने के बाद वह पार्टी में लगातार सक्रिय रहे। उन्‍होंने मुख्‍य महासचिव, राजीतिक सलाहकार औश्र प्रवक्‍ता जैसे पदों की जिम्‍मेदारी निभाई। त्‍यागी का कहना था कि नीतीश कुमार के साथ उनका 5 साल पुराना नाता है। उन्‍होंने इस्‍तीफा नहीं दिया है। बस अपनी सदस्‍यता का रिन्‍यूअल नहीं कराया है।

नीतीश संग रिश्‍ते में दरार आने के चर्चा
केसी त्‍यागी ने कहा था कि लगभग आधी सदी तक उनके साथी रहे नीतीश कुमार के प्रति उनका व्‍यक्तिगत सम्‍मान अब भी पहले जैसा है। केसी त्‍यागी को नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में शामिल माना था जाता था। हालांकि चर्चा है कि पिछले कुछ महीने से दोनों के रिश्‍तों में दरार आई है।
वैभव पांडे

admin

Related Posts

ईरान से पूरी दुनिया खतरे में – नेतन्याहू का बड़ा दावा, सबूतों के साथ किया खुलासा

ईरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को दुनियाभर के नेताओं से अपील की कि वे ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका के युद्ध प्रयासों में शामिल हों। उन्होंने इजरायली…

वैश्विक तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज संकट में रूस का पहला टैंकर मंगलुरु पहुंचा

नई दिल्ली   वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। रूस का कच्चा तेल लेकर चीन जा रहा टैंकर Aqua Titan अब भारत पहुंच गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मिडिल ईस्ट में टकराव तेज: F-35 के बाद F-15 पर भी ईरान का हमला

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 0 views
मिडिल ईस्ट में टकराव तेज: F-35 के बाद F-15 पर भी ईरान का हमला

IPL में खेल चुके 11 पाकिस्तानी स्टार, एक ने जीता पर्पल कैप… लेकिन क्यों लगा बैन? जानिए पूरी कहानी

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 0 views
IPL में खेल चुके 11 पाकिस्तानी स्टार, एक ने जीता पर्पल कैप… लेकिन क्यों लगा बैन? जानिए पूरी कहानी

श्रीलंकाई खिलाड़ी का बड़ा फैसला: PSL छोड़ा, IPL में खेलने के पूरे आसार

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 0 views
श्रीलंकाई खिलाड़ी का बड़ा फैसला: PSL छोड़ा, IPL में खेलने के पूरे आसार

मैदान पर बरसी छक्कों की बारिश: स्वास्तिक चिकारा की 195 रन की पारी से टीम ने पार किया 300 रन

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 2 views
मैदान पर बरसी छक्कों की बारिश: स्वास्तिक चिकारा की 195 रन की पारी से टीम ने पार किया 300 रन

IPL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों का असर भारी, कई टीमों का संतुलन हुआ पूरी तरह गड़बड़

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों का असर भारी, कई टीमों का संतुलन हुआ पूरी तरह गड़बड़

लगातार झटकों से जूझ रही केकेआर, हर्षित के बाद आकाश दीप भी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 1 views
लगातार झटकों से जूझ रही केकेआर, हर्षित के बाद आकाश दीप भी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन