जाने भी दो यारों से साराभाई वर्सेस साराभाई तक: सतीश शाह की कहानी

मुंबई

'जाने भी दो यारों', 'मैं हूं ना', 'कल हो ना हो' और 'फना' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में कभी गंभीर तो कभी मजाकिया किरदार निभाकर सतीश शाह ने अपनी पहचान बनाई थी। शनिवार दोपहर टेलीविजन और फिल्मी दुनिया के इस मशहूर अभिनेता ने हमें अलविदा कह दिया। किडनी फेलियर के चलते 74 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

सतीश शाह अपनी बेहतरीन टाइमिंग और किरदारों को पर्दे पर हुबहू जीने के लिए जाने जाते थे। आपको बताते चलें कि उनका करियर सिर्फ हंसी-मजाक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्हें गंभीर भूमिकाओं के लिए भी पहचाना जाता था। सतीश शाह को ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ टीवी शो से सबसे ज्यादा पहचान मिली थी। जानिए उनके फिल्में और सीरियल के बारे में।

'भगवान परशुराम' से की करियर की शुरुआत
सतीश ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से की थी। उन्हें पहला बड़ा रोल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' में दिलावर के रूप में मिला।  इसके बाद 1983 में रिलीज हुई ‘जाने भी दो यारों’ में कमिश्नर डिमेलो का किरदार निभाकर वो घर-घर मशहूर हो गए। सतीश आगे कई फिल्मों में काम करते रहे पर ज्यादातर चरित्र भूमिकाओं में ही नजर आते थे।

90 के दशक में निभाए कॉमेडी किरदार
चाहे 'हम आपके हैं कौन' में डॉक्टर का किरदार हो या 'अकेले हम अकेले तुम' में गुलबदन कुमार का। 90 के दशक में सतीश ने ज्यादातर फिल्मों में हास्य भूमिकाएं निभाईं। इनमें 'जुड़वा', 'साजन चले ससुराल', 'घरवाली-बाहरवाली', 'अनाड़ी नंबर वन' जैसी कई फिल्में शामिल थीं। शाहरुख के साथ 'चलते-चलते', सलमान के साथ 'मुझसे शादी करोगी' और आमिर के साथ 'अकेले हम अकेले तुम'। अपने करियर में सतीश ने तीनों खान के साथ कई फिल्मों में काम किया। आखिरी बार सतीश 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हमशक्ल्स’ में नजर आए थे।

टीवी से बनाई असली पहचान
सतीश ने अपनी असली पहचान टेलीविजन की दुनिया से बनाई। यहां उन्होंने 'घर जमाई' और 'साराभाई वर्सेस साराभाई' जैसे टीवी शो करने के साथ ही 'कॉमेडी सर्कस' में बतौर जज भी भाग लिया। यहां वो अर्चना पूरन सिंह के साथ जज की कुर्सी पर बैठे नजर आते थे। आपको बताते चलें कि अभिनेता लगभग 11 साल से इंडस्ट्री से दूर थे।

इन पुरस्कारों से नवाजे गए थे सतीश शाह
सतीश शाह को उनके लंबे और प्रभावशाली करियर के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले। उन्हें 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के लिए इंडियन टेली एकेडमी अवॉर्ड की तरफ से बेस्ट कॉमिक एक्टर का पुरस्कार मिला। इसके अलावा उन्हें इंडियन टैली अवॉर्ड भी मिला था।

 

admin

Related Posts

कला के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने हिला देने वाले बोलों के कारण माफिया मुंडीर पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स को यह आदेश दिया कि यो यो हनी सिंह और बादशाह का विवादित और अश्लील गाना 'Volume 1'…

धुरंधर 2 की 900 करोड़ के पार की धाक और प्रोजेक्ट हेल मेरी और उस्ताद भगत सिंह का जानें अब तक का कलेक्शन

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा