ऊर्जा से विरासत तक: राजघाट पावर प्लांट के पुनर्विकास की तैयारी, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

नई दिल्ली
दिल्ली सरकार बंद पड़े राजघाट पावर प्लांट और यमुना किनारे उसकी जमीन सैर-सपाटे एवं की नाइटलाइफ, कल्चरल और खान-पान के हब के तौर पर रीडेवलप करने के कई विकल्पों पर विचार कर रही है। अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें एक फूड स्ट्रीट, पैदल चलने के रास्ते, कल्चरल एक्टिविटी के लिए प्लाजा और मॉड्यूलर ओपन स्पेस शामिल होंगे। पावर डिपार्टमेंट लंदन के रीडेवलप्ड बैटरसी पावर स्टेशन और मुंबई के लोअर परेल जैसे अलग-अलग देशी-विदेशी मिक्स्ड-यूज रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स से प्रेरणा लेकर प्रस्तावों पर विचार कर रहा है।

पीपीपी के जरिये किया जा सकता है डेवलप
प्रस्तावों के अनुसार, यमुना प्रोमेनेड को एलईडी लाइट वाले फुटपाथ, बेंच, ईको-टूरिज्म के लिए ईको-फ्रेंडली पैडल बोट और नाइटलाइफ एरिया में 24×7 यूथ लर्निंग और रिक्रिएशन हब के साथ प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप के जरिये डेवलप किया जा सकता है। रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर राजघाट नाइटस्केप के अंदर एक खास सेक्शन को 24×7 यूथ हब के तौर पर बनाने के प्रस्ताव पर भी विचार चल रहा है, जो शिक्षा और मनोरंजन को मिलाएगा। रायपुर का नालंदा परिसर 6 एकड़ का ईको-फ्रेंडली कैंपस है, जिसमें एक लाइब्रेरी, हाई-स्पीड इंटरनेट और एक ई-लाइब्रेरी, एक बास्केटबॉल कोर्ट, एक कैफेटेरिया और खुली हवा में पढ़ने की जगहें हैं।

इन योजनाओं पर भी विचार
अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा रीडेवलपमेंट प्लान में लाइसेंस वाले वेंडर्स के साथ एक फूड स्ट्रीट भी शामिल हो सकती है। जैसा कि मुंबई के लोअर परेल में है, जहां रीडेवलप की गई टेक्सटाइल मिलों में फूड ट्रक और स्ट्रीट-स्टाइल खाने की जगहें हैं, जो मुंबई के खाने के माहौल को दिखाती हैं। सुझाव दिया गया है कि प्रस्तावित प्रोमेनेड के पास 500 मीटर की पट्टी को फूड स्ट्रीट के लिए तय किया जाए, जिसमें पुरानी दिल्ली के लोकल खाना बनाने वालों को सब्सिडी वाले स्टॉल दिए जाएं, ताकि दिल्ली के असली स्वाद मिल सकें।

रूफटॉप कैफे भी प्रस्तावों का हिस्सा
अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक खुला रहने वाला हेरिटेज म्यूजियम, दिल्ली के इतिहास को दिखाने के लिए वर्चुअल रियलिटी का इस्तेमाल, इंडोर गेमिंग जोन, इमर्सिव एंटरटेनमेंट स्पेस और यमुना के नजारे वाले रूफटॉप कैफे भी उन प्रस्तावों का हिस्सा हैं जिन पर डिपार्टमेंट विचार कर रहा है। राजघाट प्लांट को पर्यावरण संबंधी चिंताओं के चलते 2015 में बंद कर दिया गया था। यह प्लांट डीडीए के मालिकाना हक वाली 45 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है।

 

admin

Related Posts

उत्तम नगर मामला: हाईकोर्ट बोला—ईद ही नहीं, रामनवमी तक रखें पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने ईद के मौके पर शहर के उत्तम नगर इलाके में हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस को वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के…

केजरीवाल केस में बड़ा मोड़: जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अपील मानी, सुनवाई पर कही अहम बात

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े केस में अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आरोपियों की उस मांग को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान