1 दिसंबर से भोपाल से गोवा के लिए अब रोजाना सीधी फ्लाइट

भोपाल

इंडिगो एयरलाइंस एक साल बाद फिर से भोपाल से गोवा का हवाई संपर्क जोड़ने जा रही है। कंपनी ने एक दिसंबर से भोपाल-गोवा उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस रूट पर 180 सीटों वाला बोइंग विमान चलाया जाएगा। भोपाल से गोवा तक का सफर एक घंटा 50 मिनट में पूरा होगा।

गौरतलब है कि इंडिगो ने मई 2023 में पहली बार भोपाल से गोवा तक सीधी उड़ान शुरू की थी, लेकिन करीब छह माह बाद ही इसे बंद कर दिया गया। सीधी उड़ान बंद होने से यात्रियों को वाया मुंबई जाना पड़ रहा था। एक दिसंबर से गोवा का हवाई कनेक्शन फिर से जुड़ जाएगा।

प्रस्तावित उड़ान शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी छह दिन चलेगी। इसका शेड्यूल भी पैसेंजर फ्रेंडली है। नई उड़ान गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट से संचालित होगी। कंपनी ने शुरुआती किराया पांच से साढ़े पांच हजार रुपये तय किया है। इंडिगो ने विंटर शेड्यूल में गोवा के अलावा कोलकाता उड़ान के लिए भी स्लॉट लिया था, लेकिन इसकी बुकिंग शुरू नहीं हुई है।

बता दें​ कि राजधानी के यात्रियों के लिए अब एक नई सुविधा शुरू होने वाली है। भोपाल से गोवा की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जा रही है। ये फ्लाइट 4 दिसंबर से शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस भोपाल से गोवा के लिए उड़ान भरेगी। जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो ने कुछ समय पहले कोलकाता और गोवा के लिए अपनी उड़ान सेवा बंद कर दी थी। राजा भोज से दिन के 3:20 और गोवा से दिन के 1:00 पर उड़ान भरेगी। अगर डिस्टेंस की बात करें तो ये सफर सिर्फ 1.50 घंटे का होगा।

बेंगलुरु, हैदराबाद तक बढ़ेंगी उड़ानें
एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी भोपाल से उड़ानें शुरू करने की तैयारी की है। कंपनी बेंगलुरु एवं हैदराबाद उड़ान के साथ ही इसकी शुरुआत कर सकती है। कंपनी ने दिल्ली एवं मुंबई के लिए भी स्लॉट लिया है। यह उड़ानें शुरू हुईं तो यात्रियों को कम किराये में सीटें मिल सकती हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार एआई एक्सप्रेस को कार्यालय के लिए जगह आवंटित कर दी गई हैं।

उड़ान संख्या 6-ई 366 एवं 367 का प्रस्तावित शेड्यूल
गोवा से प्रस्थान : दोपहर 01.00 बजे
भोपाल आगमन : दोपहर 02.50 बजे
भोपाल से प्रस्थान : दोपहर 03.20 बजे
गोवा आगमन : शाम 05.10 बजे

 

admin

Related Posts

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ‘मध्यप्रदेश पैवेलियन’ स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण और शहरी प्रबंधन में एआई समाधान होंगे प्रस्तुत भोपाल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20…

अब AI कंटेंट पोस्ट करना नहीं होगा आसान, केंद्र सरकार करने जा रही है IT कानून में बड़ा बदलाव

 इंदौर इंटरनेट मीडिया पर एआई टूल्स के जरिए फोटो, वीडियो और टेक्स्ट बनाकर पोस्ट करना अब पहले जितना आसान नहीं रहेगा। केंद्र सरकार 20 फरवरी से नए आईटी नियम लागू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर