जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर लाइसेंस तक, सब काम होंगे अब फटाफट

भोपाल 

 सरकारी योजनाओं की गारंटी के साथ लाभ दिलाने वाले केंद्र अब घरों के पास ही होंगे। जिससे लोगों को सरकारी काम कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। जानकारी के लिए बता दें कि जिला प्रशासन जिले में केंद्रों की संख्या दस गुना तक बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए जगह चिन्हित करने की प्रक्रिया हो रही है। करीब 40 केंद्र बनाने की कोशिश है। एक माह में इसके लिए जिले में सिस्टम तय होगा। जिले में अभी सरकारी स्तर पर चार केंद्र तय किए हैं। इनका संचालन आउटसोर्स पर दिया हुआ है।

घर के पास करा सकेंगे सारे काम

बता दें कि अगर आप जाति, जन्म, विवाह और निवास प्रमाण पत्र जारी करना, पेयजल कनेक्शन, राशन कार्ड, भूमि अभिलेखों की प्रतियां आदि से जुड़े काम कराना चाहते है तो घर के पास बने केंद्रों में करा सकते हैं। यदि कोई अधिकारी समय पर इन सेवाओं को प्रदान करने में विफल रहता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

आप अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र पर जाकर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, आप मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी पोर्टलपर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

मिलेंगी ये सेवाएं

-जन्म, मृत्यु, विवाह और निवास प्रमाण पत्र।

-नामांतरण, सीमांकन और भू-राजस्व।

-पेंशन और पारिवारिक पेंशन।

-बिजली और पानी कनेक्शन।

-ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों के पंजीकरण।

-राशन कार्ड जारी करना।

admin

Related Posts

कोलार में अड़ीबाजी का आरोपी आखिरकार हिरासत में, पांच हजार रुपए का इनाम था घोषित

कोलार में अड़ीबाजी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, घोषित किया गया था पांच हजार का इनाम भोपाल कोलार पुलिस ने मारपीट और अड़ीबाजी के मामले में तीन महीने से…

पानी की किल्लत से जूझ रहे नगर वासी

पानी की किल्लत से जूझ रहे नगर वासी   मंडला  जनपद पंचायत घुघरी के ग्राम पंचायत नैझर मैं लोग पानी के लिए बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार