छोटे कारोबार से बड़ी उड़ान, बहु-व्यवसाय मॉडल से बदली जिंदगी

रायपुर

बहुआयामी व्यवसाय से संवरा जीवन, रेबेका बनीं ‘लखपति दीदी’राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित एक गरीबी उन्मूलन परियोजना है। यह योजना स्वरोजगार को बढ़ावा देने और ग्रामीण गरीबों को संगठित करने पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम का मूल विचार गरीबों को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) में संगठित करना और उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।
   
बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत चिलमा की  रेबेका ने आत्मविश्वास, मेहनत और समूह की ताकत से अपनी जिंदगी की दिशा बदल दी है। कभी मजदूरी पर निर्भर उनका परिवार सीमित आय के कारण आर्थिक तंगी से जूझता था, लेकिन आज वही रेबेका बहुआयामी व्यवसाय के जरिए सालाना लगभग 1 लाख 71 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं और क्षेत्र में ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचानी जा रही हैं।
       
 रेबेका ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत स्वयं शक्ति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर नई शुरुआत की। समूह के माध्यम से उन्हें नियमित बचत, आंतरिक ऋण और स्वरोजगार संबंधी प्रशिक्षण की जानकारी मिली। उन्होंने समूह से ऋण लेकर बागवानी, बकरी पालन, मुर्गी पालन, किराना दुकान संचालन तथा कृषि कार्य जैसे विविध व्यवसाय शुरू किए।
       
बहुआयामी आजीविका मॉडल अपनाने से उनकी आय के कई स्रोत बने, जिससे आमदनी स्थिर और सतत हुई। आय में वृद्धि के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। अब वे बच्चों की शिक्षा, बेहतर पोषण और घर की आवश्यकताओं की पूर्ति सहजता से कर पा रही हैं।
    
 रेबेका बताती हैं कि बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि आत्मविश्वास और प्रबंधन कौशल भी विकसित हुआ। आज वे आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

admin

Related Posts

धान खरीद में छत्तीसगढ़ का डेटा-संचालित एआई मॉडल, तकनीकी नवाचार से बनी नई मिसाल

रायपुर  छत्तीसगढ़ में धान खरीद व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ…

बिलासपुर: पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, महिला सिपाही से बदसलूकी, सात आरोपित गिरफ्तार

बिलासपुर बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निपनिया में पुलिस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने पुलिस जवानों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

‘अब बदली है सोच और तरीका’— रवि शास्त्री ने बताया संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी का असली कारण

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 0 views
‘अब बदली है सोच और तरीका’— रवि शास्त्री ने बताया संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी का असली कारण

Jasprit Bumrah की गेंदबाजी का इंग्लैंड भी मुरीद, कप्तान Harry Brook ने बताया दुनिया का नंबर-1 बॉलर

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 0 views
Jasprit Bumrah की गेंदबाजी का इंग्लैंड भी मुरीद, कप्तान Harry Brook ने बताया दुनिया का नंबर-1 बॉलर

वानखेड़े में ‘थाला कनेक्शन’: भारत ने 7 रन से जीता मुकाबला, संजू सैमसन के ऐतिहासिक कीर्तिमान

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में ‘थाला कनेक्शन’: भारत ने 7 रन से जीता मुकाबला, संजू सैमसन के ऐतिहासिक कीर्तिमान

सेमीफाइनल में टीम इंडिया का जलवा, इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन का मजबूत स्कोर

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 1 views
सेमीफाइनल में टीम इंडिया का जलवा, इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन का मजबूत स्कोर

अजेय हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड के सामने एलिसा हीली की चुनौती, डे-नाइट टेस्ट में किसका होगा पलड़ा भारी?

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 2 views
अजेय हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड के सामने एलिसा हीली की चुनौती, डे-नाइट टेस्ट में किसका होगा पलड़ा भारी?

रिफॉर्म्स का रिजल्ट! मोदी सरकार के दौर में नए उद्योगों की संख्या 27% बढ़ी

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 2 views
रिफॉर्म्स का रिजल्ट! मोदी सरकार के दौर में नए उद्योगों की संख्या 27% बढ़ी