फिल्मी जोड़ी से अब पैरेंट्स की जोड़ी: कियारा और सिद्धार्थ को हुई बेबी गर्ल

मुंबई

बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पेरेंट्स बन गए हैं. इस कपल के घर एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया है. इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है. शादी के 2 साल बाद एक्ट्रेस ने 15 जुलाई यानी मंगलवार की रात को बेटी को जन्म दिया है. इस कपल ने इसी साल 28 फरवरी को प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर किया था.

एक रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी ने बेबी गर्ल को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में जन्म दिया है. वहीं मां और बेटी दोनों को स्वस्थ बताया जा रहा है. इस खबर के मिलने के बाद ये फैंस इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं. 28 फरवरी को प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए इस कपल ने एक फोटो शेयर किया था. जिसमें दोनों अपने हाथ में छोटे-छोटे मोजे पकड़े हुए थे. इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा आडवाणी ने कैप्शन में लिखा, ‘जल्द आ रहा है हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा.’

2023 में हुई थी कपल की शादी
बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 में सात फेरे लिए थे. राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शाही अंदाज में शादी किया था. इस कपल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी. सेट में दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

सिद्धार्थ और कियारा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आने वाले हैं. वहीं, 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘वॉर 2’ में कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं.

  • admin

    Related Posts

    हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

     फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद…

    रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन