दोस्त ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, छत्तीसगढ़-दुर्ग में चाकूबाजी में 3 घायल

दुर्ग।

जिले में चाकूबाजी जैसी आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है. आपसी रंजिश और शराब के नशे में हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 48 घंटे में अलग-अलग जगह चाकूबाजी और कटरबाजी की घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली घटना में शराब पीने के बाद एक युवक ने अपने दोस्त के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया.

वहीं दूसरी घटना में आपसी रंजीश के चलते कटरबाजी हुई और तीसरी घटना में युवक पर चार आरोपियन ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इन घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है. पुलिस इन घटनाओं में कार्रवाई कर रही है.

पहली घटना: दोस्त ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला
पहली घटना रविवार देर रात की है, जहां रुंगटा कॉलेज के सामने कुरूद इलाके में शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी और घायल युवक सन्नी यादव साथ बैठकर शराब पी रहे थे. किसी बात से नाराज होकर आरोपी वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने साथ चार और लोगों को लेकर लौटा और सन्नी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया. घायल सन्नी यादव, जो कि डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है, उसे उसके दोस्तों ने सुपेला अस्पताल पहुंचाया. वहीं मामले में जामुल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दूसरी घटना: पुरानी रंजिश में कटरबाजी से एक युवक घायल
दूसरी घटना भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र की है, जहां सोमवार की शाम 7 बजे पुरानी रंजीश के चलते कटरबाजी की घटना हुई. तेलघानी रोड पर एक युवक को कुछ लोगों ने कटर मार कर घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि घायल युवराज साहू और आरोपी नरसिंग के बीच पुरानी दुश्मनी थी. वहीं शाम को नरसिंह अपने साथियों के साथ युवराज के पास पहुंचा और उस पर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस घटना में युवराज को तीन से चार जगह गम्भीर चोट लगी. लहुलुहान हालत में युवराज को लोग सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. इधर घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. खुर्सीपार पुलिस थाना की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है.

तीसरी घटना: धारदार हथियार से हमला
तीसरी घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है, जहां 28 वर्षीय गोकुल ढीमर पर कुछ आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि इंदिरा नगर के रहने वाले चार आरोपियों ने गोकुल पर हमला कर उसे घायल कर दिया है. घायल का इलाज सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चल रहा है. सुपेला पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है.

admin

Related Posts

सांसद चिंतामणि ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा, अम्बिकापुर हवाई सेवा की शुरुआत पर दी शुभकामनाएँ

सरगुजा. सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने आज नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर दरिमा-अम्बिकापुर से दिल्ली तक हवाई सेवा प्रारंभ करने तथा नक्सल मुक्त…

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का अपडेट: जनहित याचिकाओं पर चीफ जस्टिस की बेंच करेगी निर्णय

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रोस्टर में 8 अप्रैल से बदलाव हो रहा है। अब तीन डिवीजन बेंच के अलावा तेरह सिंगल बेंचों में नियमित सुनवाई की जाएगी। पहली डीबी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू