एमपी ट्रांसको द्वारा आउटसोर्स वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

भोपाल
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी  भोपाल द्वारा कंपनी में कार्यरत आउटसोर्स वाहन चालकों के लिए एक  निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सेंटर फॉर साइट, भोपाल यूनिट के सहयोग से गोविंदपुरा स्थित ट्रांसको परिसर में आयोजित किया गया। शिविर का लाभ वाहन चालकों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों ने भी उठाया।

अधीक्षण अभियंता श्री रामपुरिया ने स्वास्थ्य शिविरों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल कर्मचारियों को समय पर चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने में सहायक हैं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सेंटर फॉर साइट की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया,  जिन्होंने अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों की सहायता से नेत्रों की जांच की।

कुल 86 कर्मचारियों ने कराया नेत्र परीक्षण
शिविर में कुल 86 कर्मियों ने अपनी आंखों की जांच करायी, जिनमें आउटसोर्स वाहन चालक एवं अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल थे। एमपी ट्रांसको द्वारा राज्य भर में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का समग्र स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।

  • admin

    Related Posts

    सिंहस्थ आयोजन के लिए भारी बजट, घाट और बुनियादी ढांचे के अधूरे काम जल्द पूरे करने का दबाव

    उज्जैन  प्रदेश सरकार ने आगामी सिंहस्थ महापर्व को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बजट में बड़े पैमाने पर वित्तीय प्रावधान किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के…

    कृषि मंत्री कंषाना का बयान: राज्य सरकार किसानों की हर मुश्किल में है तैयार

    वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है राज्य सरकार : कृषि मंत्री  कंषाना भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  एदल सिंह कंषाना ने कहा है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा