दुर्गा पंडाल में करंट की चपेट में आने से आये चार युवक, एक की हालत गंभीर

 भोपाल
शहर के करोंद इलाके की रतन कालोनी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्गा उत्सव पंडाल में काम कर रहे चार लोग हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। इस हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ये युवक माइक का वायर सुधारने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनके साथ हादसा हो गया। पहले एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, उसे बचाने के चक्कर में अन्य तीन को भी करंट लग गया।

पाइप पर चढ़े थे युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे रतन कालोनी में कुछ लोग पाइप पर चढ़कर वायर सुधारने की कोशिश कर रहे थे। पास से ही हाइटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिसकी चपेट में चार युवक आ गए। इनमें मुकेश और माखन साहू शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करंट से झुलसे 35 वर्षीय माखन साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हादसा
दुर्गा पांडाल में नवमी के मौके देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे। इसी दौरान वहां लगे एक माइक का वायर खराब हो गया। इसे सुधारने के लिए एक युवक पाइप के जरिए ऊपर चढ़ा था। यही से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जिसकी चपेट में युवक आ गया और उसे उसे करंट लग गया। उसे बचाने की कोशिश में अन्य ती युवक भी चपेट में आ गए।

मौके पर मची अफरातफरी
हादसा होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। करंट से झुलसे युवकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। इलाके में तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद की गई, ताकि कोई दूसरा तारों की चपेट में न आ जाए। दुर्गा उत्सव समिति ने भी कार्यक्रम बंद कर दिए।

admin

Related Posts

भोपाल मेट्रो का उद्घाटन, 70–80 किमी/घंटा रफ्तार से 10 मिनट में यात्रा, पहले सप्ताह में फ्री यात्रा और किराया 20–30 रुपये

 भोपाल  भोपाल मेट्रो पटरियों पर 70 से 80 की रफ्तार से दौड़ेगी। चूंकि स्टेशन एक-एक किलोमीटर की दूरी पर हैं, इसलिए मेट्रो अपनी निर्धारित 90 की रफ्तार से नहीं चल…

भोपाल SIR प्रक्रिया के तहत 4.43 लाख मतदाताओं के नाम कटे, चुनाव आयोग ने 18 दिसंबर तक गणना पत्रक जमा करने का आदेश

 भोपाल  राजधानी में पिछले 39 दिनों से जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआइआर) प्रक्रिया के दौरान अब तक 4 लाख 43 हजार 633 मतदाताओं के नाम कटना तय हो गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार भारत, 1000 इंटरनेशनल जीत का सपना कब होगा पूरा?

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 0 views
क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार भारत, 1000 इंटरनेशनल जीत का सपना कब होगा पूरा?

भारत कनेक्शन आया सामने: मिचेल स्टार्क ने क्यों छोड़ा सिर्फ T20I क्रिकेट, किया खुलासा

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 0 views
भारत कनेक्शन आया सामने: मिचेल स्टार्क ने क्यों छोड़ा सिर्फ T20I क्रिकेट, किया खुलासा

लियोनेल मेसी का भारत दौरा शुरू, कोलकाता में आधी रात को हजारों लोगों ने किया अभूतपूर्व स्वागत

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
लियोनेल मेसी का भारत दौरा शुरू, कोलकाता में आधी रात को हजारों लोगों ने किया अभूतपूर्व स्वागत

मेस्सी शो बना आम आदमी की पहुंच से बाहर? टिकट दरों पर राज्यपाल बोस ने मांगी पूरी रिपोर्ट

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
मेस्सी शो बना आम आदमी की पहुंच से बाहर? टिकट दरों पर राज्यपाल बोस ने मांगी पूरी रिपोर्ट

मेसी की ‘10 मिनट एंट्री’ पर भारी हंगामा: सॉल्ट लेक स्टेडियम में नाराज दर्शकों ने की जमकर तोड़फोड़

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 4 views
मेसी की ‘10 मिनट एंट्री’ पर भारी हंगामा: सॉल्ट लेक स्टेडियम में नाराज दर्शकों ने की जमकर तोड़फोड़

सल‍िल अरोड़ा का गजब का प्रदर्शन, SMAT 2025-26 में 125 रन बनाकर IPL नीलामी के लिए बने चर्चे का विषय

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 3 views
सल‍िल अरोड़ा का गजब का प्रदर्शन, SMAT 2025-26 में 125 रन बनाकर IPL नीलामी के लिए बने चर्चे का विषय