कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे चार ईनामी स्थाई वारण्टी गिरफ्तार

अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में बुधवार की रात्रि कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे चार स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, राजेश कंवर, महेन्द्र राठौर, रीतेश सिहं, शिवशंकर प्रजापति, आरक्षक संजय सिहं की टीम के द्वारा विगत 06 साल से फरार चल रहे राजू उर्फ राजकुमार कोल पिता सुखीराम कोल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कोड़ा अनूपपुर के विरूद्ध माननीय न्यायालय शिवानी असाटी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जिला अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक 687/18 धारा 279,337 भा.द.वि. में स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये जाने से गिरफ्तार किया गया। विगत 02 सालो से फरार चल रहे श्यामजी पटेल पिता रामप्रसाद पटेल उम्र करीब 32 साल निवासी ग्राम पिपरिया अनूपपुर के विरूद्ध माननीय न्यायालय पारूल जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 165/22 धारा 498ए, 427,323,294,506,34 भा.द.वि. में स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये जाने से गिरफ्तार किया गया।

                 विगत 03 साल से फरार चल रहे सन्तू राठौर पिता बुधईया राठौर उम्र 45 साल निवासी ग्राम हरी अनूपपुर के विरूद्ध माननीय न्यायालय श्रीमती गीता सोलंकी प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अनूपपुर के द्वारा वसूली / गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये जाने से से गिरफ्तार किया गया। इसी तरह विगत 01 वर्ष से फरार चल रहे सुरेश राठौर पिता शिवप्रसाद राठौर उम्र 32 साल निवासी ग्राम भगतबांध के विरूद्ध मानीय न्यायालय श्रीमती गीता सोलंकी प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अनूपपुर के द्वारा विसूली/ गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये जाने से गिरफ्तार किया गया है।

                      पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा उक्त फरार चल रहे स्थाई वारण्टियों की गिरफ्तारी पर ईनाम उदघोषणा भी जारी किया गया था।

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहभागिता की। महाशिवरात्रि के अवसर पर नवग्रह शक्तिपीठ परिसर ओम…

    इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ‘मध्यप्रदेश पैवेलियन’ स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण और शहरी प्रबंधन में एआई समाधान होंगे प्रस्तुत भोपाल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर