राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारियों को इस वर्ष IPS संवर्ग आवंटित होगा, इन अधिकारियों के नाम का प्रस्ताव

भोपाल
राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारियों को इस वर्ष IPS संवर्ग आवंटित होगा। इसके लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक करने का प्रस्ताव गृह विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग को भेजा है। इसमें एक पद के लिए तीन अधिकारियों के नाम के हिसाब से 12 अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं।

उधर, आठ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी IAS अवार्ड होगा। इसके लिए संभागायुक्तों से रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। अब मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के अनुमोदन से प्रस्ताव संघ लोकसेवा आयोग को भेजा जाएगा। वर्ष 2024 के लिए राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस संवर्ग में नियुक्ति के लिए चार पद उपलब्ध हैं। इसके लिए 1995 और 1997 बैच के अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं।
 
इन अधिकारियों के नाम का प्रस्ताव
सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठता और सेवा अभिलेख के आधार 1995 बैच के अधिकारी प्रकाश परिहार, 1997 बैच के दिलीप सोनी, अवधेश बागरी और राजेंद्र वर्मा को आईपीएस अवार्ड हो सकता है। वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस संवर्ग में नियुक्ति के लिए आठ पदों के विरुद्ध 24 अधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए जा रहे हैं।

इसमें 2006 और 2007 बैच के अधिकारियों के नाम रखे गए हैं। इनको लेकर कमिश्नरों से जो रिपोर्ट मांगी गई थी, वह सामान्य प्रशासन विभाग को प्राप्त हो गई है। अब अंतिम परीक्षण के बाद मुख्यमंत्री का अनुमोदन लेकर प्रस्ताव संघ लोकसेवा आयोग को भेजकर विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक करने तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने को किसानों की बढ़ी भागीदारी, मंत्री राजपूत ने साझा किए आंकड़े

    20 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कराया पंजीयन : मंत्री  राजपूत भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के…

    सरचार्ज माफी योजना का बड़ा असर, अब तक 5 लाख 58 हजार उपभोक्ताओं को मिला फायदा

    समाधान योजना में अब तक 05 लाख 58 हजार से अधिक उपभोक्‍ताओं को मिली सरचार्ज में छूट 553 करोड़ 90 लाख मूल राशि हुई जमा, 267 करोड़ 70 लाख का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा