पाकिस्तान से सामने आए पोलियो के 4 नए मामले, चार नए मामलों में से तीन सिंध प्रांत से तथा एक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से

इस्लामाबाद
पाकिस्तान में पोलियो के कम से कम 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस साल सामने आए मामलों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। सामने आए चार नए मामलों में से तीन सिंध प्रांत से तथा एक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से है।

5 साल से कम उम्र के बच्चों को लगाए गए 3.3 करोड़ टीके
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ‘‘इस साल अब तक बलूचिस्तान से 16, सिंध से 10, खैबर पख्तूनख्वा से चार और पंजाब तथा इस्लामाबाद से एक-एक मामले सामने आए हैं। वर्तमान में 7 क्षेत्रों में से केवल दो यानी पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान ही पोलियो मुक्त हैं। संक्रमण चार प्रांतों और देश की राजधानी सहित पांच क्षेत्रों तक पहुंच चुका है।'' ‘डॉन' अखबार की खबर में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि पाकिस्तान पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इस साल सितंबर में एक राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान पांच साल से कम उम्र के लगभग 3.3 करोड़ बच्चों को टीका लगाया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अभियान के परिणामों का आकलन करने और जिन क्षेत्र में कमियों को सुधारना है उनकी पहचान के लिए व्यापक मूल्यांकन किया गया। एक समीक्षा बैठक में प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया। इस बैठक में अभियान की सफलताओं और चुनौतियों के साथ-साथ भविष्य के टीकाकरण प्रयासों की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया।''

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अब भी महामारी बना हुआ पोलियो
उन्होंने कहा, ‘‘सितंबर का अभियान देश के पोलियो उन्मूलन प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। कई चुनौतियों के बावजूद, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों सहित बड़ी संख्या में बच्चों तक पहुंच बनाने में सफलता मिली।'' इसके साथ ही, 28 अक्टूबर से दूसरा टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही दुनिया के ऐसे देश हैं, जहां पोलियो अब भी महामारी बना हुआ है।

 

admin

Related Posts

भरोसे की सीमा टूटी: बेटी ने मां के निजी पलों से किया खिलवाड़, सच जानकर सन्न रह गया परिवार

बेंगलुरु कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई…

न्यायपालिका की मर्यादा तार-तार! जज के सामने हमला, CJI एक्शन मोड में

नई दिल्ली भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत के सामने वकील ने अपने साथ मारपीट का मुद्दा उठाया। वकील ने सीजेआई को बताया कि कोर्ट में दूसरे पक्ष के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’