एक परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई

अन्ना नगर में आज सुबह एक परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर दी। मरने वालों में डॉक्टर, उनकी पत्नी और दो बेटे शामिल हैं। सभी के शव उनके घर में फंदे से लटके हुए मिले। पुलिस ने सभी शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर के ड्राइवर ने बताया कि दंपति बेहद खुश और ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था। केस ने पुलिस को पूरी तरह से उलझा दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस के सामने दो वजहें सामने आई हैं।

पुलिस अधिकारियों अनुसार, मरने की वजह कर्ज का बोझ या बेटे पर नीट परीक्षा का दबाव माना जा रहा है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर बालामुरुगन पेशे से सोनोलॉजिस्ट थे। उनकी पत्नी सुमथी वकील थीं। उनके दो बेटे नीट परीक्षार्थी जसवंत कुमार और कक्षा 11 के छात्र लिंगेश कुमार दो अलग-अलग कमरों में फांसी पर लटके मिले। डॉ. बालामुरुगन कई अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाते थे। आज सुबह जब उनके घर का ड्राइवर वहां पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर चारों शव बरामद किए।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया "हम इसे आत्महत्या का मामला मान रहे हैं, हालांकि अभी तक किसी ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। यह स्पष्ट नहीं है कि परिवार ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा था या फिर वे किसी कर्जदाता के दबाव में थे।"

  • admin

    Related Posts

    चाय और दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का डर, LPG की किल्लत से महंगे हो सकते हैं दाम

    नई दिल्ली ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारत में एलपीजी की किल्लत देखने को मिल रही है. कई जगह लोगों को लंबी लाइनों में लगकर महंगे दाम पर…

    सोसाइटी लिफ्ट में महिला का प्राइवेट वीडियो हुआ वायरल, हिडेन कैमरा पहचानने के तरीके

    मुंबई मुंबई के अंधेरी में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. एक 36 साल की महिला ने पुलिस में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी