पाक सेना की एयरस्ट्राइक में एक ही परिवार के चार मासूमों ने गंवाई जान, 5 लोग घायल, शोक में डूबा परिवार

इस्लामाबाद
पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई ने एक बार फिर आम नागरिकों को अपनी चपेट में ले लिया है। पाकिस्तानी एयरफोर्स ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली स्थित हुरमुज़ गांव में ड्रोन से बम गिराते हुए एयरस्ट्राइक की। इस एयरस्ट्राइक में एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

एक ही परिवार के चार मासूमों ने गंवाई जान
इस दुर्भाग्यपूर्ण एयरस्ट्राइक में हुरमुज़ गांव में एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय पाकिस्तानी एयरफोर्स ने ड्रोन से बम गिराए उस समय ये बच्चे खेल रहे थे जिसकी वजह से वे सीधे हमले की चपेट में आ गए।

5 लोग घायल, स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा
इस हवाई हमले में 5 अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिनमें बच्चे और एक महिला भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मीर अली के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पाकिस्तानी एयरफोर्स की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। हादसे के बाद गांव के लोगों ने एक जगह इकट्ठा होकर पाकिस्तानी सेना की इस बर्बरता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

बलूच नेता ने की एयरस्ट्राइक की निंदा
बलूच नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तानी एयरफोर्स की इस क्रूर कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। बलूच ने भावुक होते हुए कहा, "इन बच्चों के पास पढ़ने के लिए अपने दोस्तों और परिवार के साथ खेलने के लिए हंसने के लिए जीने के लिए सपने थे लेकिन पाकिस्तान की कट्टरपंथी सेना ने उन्हें बेरहमी से मार डाला।" बलूच ने पश्तून लोगों के साथ एकजुटता में खड़े रहने की बात कही है। यह घटना पाकिस्तान के अशांत क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई और आम नागरिकों पर इसके प्रभाव पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है।

 

  • admin

    Related Posts

    होर्मुज को पार कर, भारत में पहुंचने वाले हैं दो LPG जहाज, जानें मिशन ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ की सफलता की पूरी कहानी

     नई दिल्ली मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद कर दिया है. यहां से होकर दुनिया के कई देशों में तेल और गैस पहुंचती…

    ईरान युद्ध के दौरान दुबई एयरपोर्ट पर धुंआ, भारत से जा रहा विमान लौटा, 19 भारतीय गिरफ्तार

    दुबई कोच्चि से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की एक उड़ान हवाई अड्डे से मिली सुरक्षा संबंधी सूचना के बाद सोमवार को यहां लौट आई। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (CIAL)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 0 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी