शासकीय प्राइमरी स्कूल में बने हैंडवाश यूनिट की दीवार गिरने से चार बच्चे घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

टीकमगढ़
लिधौरा तहसील के गोटेट गांव में एक शासकीय प्राइमरी स्कूल में बने हैंडवाश यूनिट की दीवार गिरने से चार बच्चे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लिधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद तीन बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हैंडवाश यूनिट की दीवाल ढही
घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। बता दें, गोटेट के प्राथमिक स्कूल में डेढ़ वर्ष पूर्व दीवार के सहारे 60 हजार रुपये के व्यय से हैंडवाश यूनिट बनाया गया था, वह दीवार शनिवार को गिर गई। वहां मध्याह्न भोजन के बाद बैठे बच्चे घायल हो गए। गोटेट निवासी महेंद्र वंशकार ने बताया कि हरिजन बस्ती स्थित प्राइमरी स्कूल में बच्चे पढ़ने गए थे। दोपहर में मध्याह्न भोजन के दौरान चार बच्चे शौचालय के पास बैठे थे। इसी दौरान दीवार गिर गई। घटना में बच्चे घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला
हेडमास्टर रामनारायण तिवारी ने बताया कि बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दीवार गिरने से बच्चे उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर बाइक से सभी बच्चों को इलाज के लिए लिधौरा अस्पताल ले गए।

admin

Related Posts

भोपाल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग: आसमान में उठता धुआं, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

भोपाल राजधानी के कस्तूरबा नगर स्थित चेतक ब्रिज के पास रविवार दोपहर करीब सवा चार बजे एक फर्नीचर की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली…

हवा में लहराया CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, कुछ देर के लिए थम गई सांसें

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर की उड़ान के दौरान कुल पल के लिए तब लोगों की सांसें थम गईं जब टेक ऑफ के तुरंत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 4 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज