गौरव दिवस के रूप में मनाया गया राजा बिलहरा नगर पंचायत का स्थापना दिवस : मंत्री राजपूत

भोपाल

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हो चुकी हैं। हमारा प्रयास है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में शहरों जैसी सुविधाएं और व्यवस्थाएं हों। विकास का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। खाद्य मंत्री राजपूत सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राजा बिलहरा नगर पंचायत के स्थापना दिवस पर आयोजित गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

     मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव ने विकास के लिए अपने खजाने खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिलहरा का गौरव दिवस अपने विकास की कहानी खुद बयां कर रहा है कि तिनका – तिनका जोड़ के हमने गौरव दिवस तक का सफर तय किया है।

15 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे नए मार्ग

मंत्री राजपूत ने गौरव दिवस के अवसर पर बिलहरा में 5 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने बिलहरावासियों को बड़ी सौगात देते हुए दो महत्वपूर्ण मार्गों की घोषणा की जिनकी लागत 15 करोड रुपए है। ग्राम सहजपुरीखुर्द तथा 13 मील से  सीगना के लिए मार्ग बनेंगे, जिससे  लोगों के लिए आवागमन में सुविधा होगी।

 जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने  कहा कि सुरखी का विकास हमारा संकल्प है।  आप लोगों के आशीर्वाद से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में यह विकास दिखने लगा है, जिसके परिणाम स्वरुप हम आज बिलहरा में गौरव दिवस मना रहे हैं। विकास का यह क्रम इसी तरह चलता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि बिलहरा नगर पंचायत में 4 वर्षों में 200 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मंत्री राजपूत द्वारा कराए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से उप तहसील भवन, कार्यालय तहसीलदार, आवास भवन, सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड, शॉपिंग काम्पलेक्स, मंगल भवन, युवाओं एवं खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम, सामुदायिक भवनों का निर्माण, नवीन नगर पंचायत भवन,करोड़ों के मार्गों का निर्माण, सीमेंट कंक्रीट रोड, पुलिया निर्माण, सीएम राइज स्कूल, विद्युत व्यवस्था सुधारने हेतु सब स्टेशन, 3 हजार प्रधानमंत्री आवास, बिलहरा नगर में पेयजल योजना, संजीवनी अस्पताल, स्वरोजगार ऋण, संबल योजना, कर्मकार कल्याण योजना सहित  विकास कार्य बिलहरा में किए गए है।

लोक गायक जित्तू खरे ने बांधा समां, झूम उठे क्षेत्रवासी

बिलहरा के गौरव दिवस के अवसर पर लोक गायक जित्तू खरे तथा उनके साथियों ने मनमोहन प्रस्तुति दी उनकी प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा की क्षेत्रवासी झूम उठे।  इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

 

admin

Related Posts

राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य में बना है औद्योगिक विकास का अनुकूल वातावरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 इकाईयां देंगी 12 हजार जरूरतमंदों को रोजगार मंत्रालय में हुई निवेश संवर्धन संबंधी मंत्रि-परिषद की बैठक…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, विमानन नीति-2025 से मध्यप्रदेश में बढ़ रही हैं हवाई सेवाएं

विमानन नीति-2025 से मध्यप्रदेश में हो रहा हवाई सेवाओं का निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रीवा से रायपुर सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा का हुआ शुभारंभ केंद्रीय नागर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 4 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी