मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए महिलाओं से भरवाए गए फॉर्म और उनके निजी दस्तावेजों को कबाड़ में बेचे : BJP

नई दिल्ली

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) पर एक बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि 'आप' ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए जो फॉर्म महिलाओं से भरवाए थे उन्हें कबाड़ी को दे दिए। सचदेवा ने दावा किया है कि एक ही कबाड़ी के पास ऐसे 30 हजार फॉर्म, आधार, पैन, वोटर कार्ड और बैंक डिटेल पाए गए हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया के सामने फॉर्म और कागजातों के ढेर दिखाए। उन्होंने दावा किया कि ये फॉर्म मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के हैं, जो विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी ने भरवाए थे। सचदेवा ने कहा कि तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के एक कबाड़ी के पास ऐसे 30 हजार फॉर्म, महिलाओं के आधार, पैन कार्ड और बैंक डिटेल थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कागजात कबाड़ी ने भाजपा प्रत्याशी को दिए हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली वालों को लूटने और धोखा देने का काम करते हैं। झूठे वादे करना, झूठी घोषणाएं करना और भी ताल ठोंकना। आज जो चीजें में सामने लाया हूं यह दिखाता है कि कैसे वह दिल्लीवालों को ठगने का काम कर रहे हैं। माताओं-बहनों के विश्वास के साथ खेलते हैं। अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना के बड़े दावे किए, 2100 रुपए देने का। घर-घर रजिस्ट्रेशन किया। वो डेटा भी लिया गया, जिसकी शिकायतें लगातार आ रही थीं कि डिजिटल फ्रॉर्ड अचानक बढ़ गए हैं।’

सचदेवा ने कहा कि सिर्फ एक विधानसभा सीट तिमारपुर का डेटा है। 30 हजार फॉर्म हैं महिला सम्मान योजना के सिर्फ एक सीट पर मिले हैं। 70 विधानसभा में कितना लूटा होगा आप समझ लीजिए। सचदेवा ने कहा कि ना जाने यह डेटा कितने लोगों के पास जाएगा और किस-किसके अकाउंट से कितने पैसे निकलेंगे इसका कोई अंदाजा लगा सकता है?

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लागू करने की घोषणा की थी। चुनाव बाद महिलाओं को मासिक 2100 रुपए देने का वादा किया गया है। इसके लिए महिलाओं से रजिस्ट्रेशन भी करवाए गए, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ। रजिस्ट्रेशन सरकार की ओर से नहीं किया गया है बल्कि आम आदमी पार्टी ने इसे अंजाम दिया है। भाजपा डेटा की सुरक्षा को लेकर पहले से चिंता जाहिर कर रही थी।

admin

Related Posts

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, मंत्री सिरसा का बयान

 नई दिल्ली दिल्ली में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बीजेपी सरकार…

दिल्ली ब्लास्ट जांच: अल फलाह यूनिवर्सिटी के वीसी जावेद अहमद सिद्दीकी 20 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में

नई दिल्ली  दिल्ली ब्लास्ट मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) केस में अल फलाह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर जावेद अहमद सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत को साकेत कोर्ट ने 20 दिसंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेनिस की दुनिया में डोडिन की वापसी ने मचाई हलचल, कमाई के लिए अपनाया अनोखा रास्ता

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
टेनिस की दुनिया में डोडिन की वापसी ने मचाई हलचल, कमाई के लिए अपनाया अनोखा रास्ता

रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने मचाया हंगामा, 15 गेंदों में अर्धशतक से सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकीं

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने मचाया हंगामा, 15 गेंदों में अर्धशतक से सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकीं

अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस