पाकिस्‍तान के पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर फारूक हमीद का 80 की उम्र में इंतकाल, फैला मातम

नई दिल्‍ली
पाकिस्‍तान के पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर फारूक हमीद का गुरुवार यानी 3 अप्रैल को 80 की उम्र में इंतकाल हो गया। पाकिस्‍तानी क्रिकेटर ने एक टेस्‍ट मैच खेला और कैप नंबर-48 हासिल की। उन्‍होंने 1964 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने पहले मैच में पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान इयान चैपल का विकेट लिया था, जिन्‍होंने उसी मैच में डेब्‍यू किया था। फारूक हमीद का घरेलू करियर भी शानदार रहा है।

हमीद का घरेलू करियर
फारूक हमीद ने 1961-62 से 1960-70 के बीच 43 प्रथम श्रेणी मैच खेले। इस दौरान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 25.21 की औसत से 111 विकेट झटके। इसमें तीन बार एक पारी में पांच विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट लेना शामिल हैं। पूर्व खिलाड़ी का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन वेलिंगटन के खिलाफ 1964-65 सीजन में आया, जहां उन्‍होंने लगातार एक पारी में गेंदबाजी और 16 रन देकर सात विकेट झटके। विरोधी टीम केवल 53 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
 
हमीद को मिले सीमित मौके
लाहौर में जन्‍में क्रिकेटर 1963 में पाकिस्‍तान ईगल्‍स स्‍क्‍वाड का हिस्‍सा भी थे, जिसने इंग्‍लैंड का दौरा किया था। हमीद ने 1963-64 में कॉमनवेल्‍थ एकादश के खिलाफ दो मैचों में पाकिस्‍तान का प्रतिनिधित्‍व किया था। इंग्‍लैंड के पूर्व क्रिकेटर अल्‍फ ग्रोवर ने हमीद को अच्‍छा तेज गेंदबाज बताया, लेकिन उनकी सटीकता की कमी पर प्रकाश डाला था। हमीद को बेहतरीन क्षमता होने के बावजूद सीमित मौके मिले और 1969-70 में उन्‍होंने संन्‍यास लिया।

हमीद के परिवार का योगदान
फारूक हमीद घरेलू क्रिकेट में पाकिस्‍तान अंतरराष्‍ट्रीय एयरलाइन्‍स के लिए खेले हैं। 1967-68 सीजन में पेशावर के खिलाफ उन्‍होंने दो बार पारी में पांच विकेट (30/5 और 20/5) लिए। फारूक के भाई खालिद अजीज भी प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और टेस्‍ट अंपायर रहे हैं।

हमीद की बहन ने 1978 में पाकिस्‍तान महिला क्रिकेट एसोसिएशन को स्‍थापित करने में अहम भूमिका निभाई और पहली सचिव बनकर अपनी सेवाएं दी। क्रिकेट जगत ने फारूक हमीद के इंतकाल पर दुख जाहिर किया। उन्‍हें शैलीपूर्वक गेंदबाज के रूप में याद किया गया, जिनका करियर अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर कम रहा, लेकिन पाकिस्‍तान क्रिकेट इतिहास में वह प्रभाव छोड़कर गए।

  • admin

    Related Posts

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

     नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व वर्ल्ड कप विजेता गौतम गंभीर ने अपनी पहचान के कथित दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है.…

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पर्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से