‘वन डायरेक्शन’ बैंड के एक्स मेंबर लियाम पायने की मौत

ब्रिटिश बॉयबैंड वन डायरेक्शन के एक्स मेंबर लियाम पायने का 31 साल की उम्र में निधन हो गया। वो अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक होटल की बालकनी से गिर गए। ये घटना 16 अक्टूबर 2024 को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस दिन वो होटल की लॉबी में अलग बिहेव कर रहे थे।

लियाम पायने अपने एक्स 'वन डायरेक्शन' बैंडमेट नियाल होरान के एक म्यूजिक प्रोग्राम में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना में थे। दोनों स्टेज पर फिर साथ आए थे। सिंगर ने अतीत में नशे की लत और मानसिक स्वास्थ्य के साथ अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की थी। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या वो दुर्घटनावश बालकनी से गिर गए या फिर वो नशे में धुत थे!

होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत
पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि 'म्यूजिशियन और गिटारिस्ट 'वन डायरेक्शन' बैंड के पूर्व सदस्य लियाम जेम्स पायने की आज एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई।'

तहस-नहस हालत में मिला लियाम का कमरा!
मौत से एक घंटे पहले लियाम स्नैपचैट पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो होटल के उस कमरे की हैं, जहां लियाम ठहरे थे। वहां पर काफी सामान टूटी-फूटी हालत में मिला है। उनके फैंस ने सिंगर के मर्डर का दावा किया है। लियाम को उनके गानों 'किस यू', 'मैजिक', 'परफेक्ट' और 'फॉर यू' के लिए जाना जाता है।

सुसाइड के आते थे विचार!
लियाम पायने ने 2021 में खुलासा किया कि 'वन डायरेक्शन' के टूर के दिनों में उनके मन में आत्महत्या के विचार आए थे।

म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर
लियाम की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। चार्ली पुथ, पेरिस हिल्टन और जेडवर्ड जैसी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। लियाम की फैमिली में एक्स पार्टनर चेरिल के साथ उनका 6 साल का बेटा ग्रे पायने है।

  • admin

    Related Posts

    जय सोमनाथ के लिये संजय लीला भंसाली–केतन मेहता ने मिलाया हाथ

    मुंबई,  बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने केतन मेहता के साथ मिलकर भारतीय सभ्यता की एक बेहद महत्वपूर्ण कहानी ‘जय सोमनाथ’ का ऐलान किया है। भारतीय सिनेमा की इन दो…

    ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि की धूम, तमन्ना भाटिया और सारा अर्जुन ने भक्ति में डूबकर किया जमकर डांस

    कोयंबटूर, तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई दिग्गज अभिनेत्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात