सिनसिनाटी ओपन के पहले दौर में हारीं पूर्व नंबर-1 टेनिस स्टार वीनस विलियम्स

सिनसिनाटी
करीब एक साल से अधिक समय बाद पिछले महीने कोर्ट पर लौटी पूर्व नंबर-1 टेनिस स्टार वीनस विलियम्स सिनसिनाटी ओपन के पहले दौर में स्पेन की जेसिका बोजास मानेइरो से 6-4, 6-4 से हार गईं। यह मुकाबला गुरुवार (भारतीय समयानुसार शुक्रवार) को खेला गया।

सात बार की ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन वीनस अब अगले टूर्नामेंट यूएस ओपन की तैयारी करेंगी, जहां उन्हें रायली ओपेल्का के साथ मिक्स्ड डबल्स के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। यह मुकाबले 19 अगस्त से शुरू होंगे। वीनस 14 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब अपनी बहन सेरेना विलियम्स के साथ और दो मिक्स्ड डबल्स खिताब जीत चुकी हैं।

विश्व रैंकिंग में 51वीं पायदान पर काबिज 22 वर्षीय बोजास मानेइरो ने पिछले हफ्ते मॉन्ट्रियल में अपना पहला डब्ल्यूटीए 1000 क्वार्टरफाइनल खेला था। दिलचस्प बात यह है कि जब वीनस ने अपने पहले चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे, तब मानेइरो का जन्म भी नहीं हुआ था। घरेलू दर्शकों के समर्थन के बावजूद वीनस को सर्विस गेम में संघर्ष करना पड़ा।

वीनस ने पिछले महीने डीसी ओपन में पेटन स्टर्न्स को हराकर दो दशक से अधिक समय में WTA मैच जीतने वाली सबसे उम्रदराज महिला का रिकॉर्ड बनाया था। यह उनका 16 महीने बाद पहला टूर्नामेंट और 2023 सिनसिनाटी ओपन के बाद पहली जीत थी। सिनसिनाटी ओपन में यह वीनस की 11वीं उपस्थिति थी, जहां वह 2012 में सेमीफाइनल और 2019 में क्वार्टरफाइनल तक पहुंची थीं। अपने करियर में वह कुल 11 हफ्ते विश्व नंबर-1 की रैंकिंग पर रह चुकी हैं।

  • admin

    Related Posts

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    नई दिल्ली दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 209/9 का विशाल स्कोर बनाया। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में मात्र चौथा अवसर है…

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    कैनबरा पाकिस्तान हॉकी टीम के सदस्यों को कैनबरा पहुंचने पर कई घंटे सड़क पर ही बिताने पड़े क्योंकि पैसे के अभाव में पाकिस्तान हॉकी महासंघ होटल के बिल का भुगतान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती