पूर्व इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की हालत गंभीर, रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में भर्ती

रांची 

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा सोमवार को खेत मे बेहोश पाए गए. उन्हें इलाज के लिए रांची के क्यूरेसेटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बिमल का पैतृक गांव सिमडेगा के टैंसर में है और वह इन दिनों अपने गांव आए हुए थे. हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष और सिमडेगा हॉकी के अध्य्क्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि वे गांव में अपने खेत गए हुए थे जहां वह बेहोश हो गए थे.

45 साल के बिमल लाकड़ा को प्राथमिक चिकित्सा के लिए कुरड़ेग ले जाया गया, जहां से उन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सिमडेगा में उनका सिटी स्कैन किया गया. उनके सिर में खून का थक्का दिखाई दिया. डॉक्टरों के परामर्श से उन्हें रांची ले जाया गया है. उन्हें क्यूरेसेटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

बता दें कि बिमल लाकड़ा राष्ट्रीय टीम में मिडफील्डर के रूप में खेलते थे. वह 2002 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे. लाकड़ा के छोटे भाई बीरेंद्र लाकड़ा सीनियर और छोटी बहन असुंता लाकड़ा ने भी फील्ड हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

खेत में गिर गये थे विमल लकड़ा

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विमल लकड़ा बीते कुछ दिनों से सिमडेगा स्थित अपने पैतृक गांव में ही थे. जहां खेत में वे अचानक गिरकर बेहोश हो गये. सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार उनके सिर में खून के थक्के जम गये हैं. फिलहाल रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है.

खेल जगत में चिंता का माहौल

मालूम हो 45 वर्षीय विमल लकड़ा अपने हॉकी के करियर में कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उनके स्वास्थ्य की खबर सुनते ही हॉकी जगत, खेल प्रेमियों और उनके प्रशंसकों के बीच चिंता का माहौल बन गया है. हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

admin

Related Posts

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

लखनऊ  लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कप्तान श्रेयस अय्यर के धमाकेदार शतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुकाबला 7 विकेट से जीत तो लिया है, लेकिन इसके बावजूद उनकी प्लेऑफ…

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

चेन्नई  IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के मौजूदा सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में बड़े बदलावों की चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच टीम इंडिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी