पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सीएम व डीजीपी को पत्र लिखकर हेमंत कटारे पर दर्ज बलात्कार के प्रकरण में एफएसएल रिपोर्ट बदले जाने की जांच की मांग की

 सागर
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश को पत्र लिखकर अटेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हेमंत कटारे और उनके भाई योगेश के अपराधिक मामलों में जांच के लिए लिखित शिकायत भेजी है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने शिकायत में विधायक हेमंत कटारे के विरुद्ध बलात्कार के प्रचलित प्रकरण में एफएसएल रिपोर्ट को पाज़ीटिव से निगेटिव में बदले जाने की निष्पक्ष जांच न्यायहित में किया जाना आवश्यक है। पत्र में  हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे द्वारा संचालित आईएसबीटी भोपाल स्थित पेट्रोल पंप की आड़ में योगेश कटारे के संरक्षण में अफीम, गांजा, ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों का अवैध विक्रय किए जाने की उच्च स्तरीय जांच का अनुरोध किया गया है।

     पूर्व गृहमंत्री, खुरई श्री भूपेंद्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री व डीजीपी को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि हेमंत कटारे वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र अटेर से विधायक हैं, श्री कटारे के विरुद्ध महिला पत्रकार के साथ बलात्कार किए जाने का आपराधिक प्रकरण प्रचलन में है। प्रकरण में आरोपी श्री कटारे की एफएसएल जांच हुई थी जिसकी रिपोर्ट धनबल के माध्यम से पाजीटिव से नेगेटिव कराई गई। प्रकरण में एफएसएल रिपोर्ट को बदले जाने की निष्पक्ष विवेचना न्यायहित में कराई जाना आवश्यक है।

     पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने शिकायत पत्र में यह भी लिखा है कि भोपाल के आईएसबीटी स्थित पेट्रोल पंप जो हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे जिन पर 35 आपराधिक प्रकरण चल रहे हैं, द्वारा संचालित किया जाता है। उक्त पेट्रोल पंप की आड़ में झुग्गियों से योगेश कटारे के संरक्षण में ब्राउन शुगर, अफीम, गांजा आदि मादक पदार्थों का अवैध व्यापार किया जाता है। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि हेमंत कटारे के विरुद्ध दर्ज महिला पत्रकार से बलात्कार के आपराधिक प्रकरण में एफएसएल जांच की रिपोर्ट बदले जाने की निष्पक्ष जांच न्यायहित में कराई जाना और पेट्रोल पंप की आड़ में ब्राउन शुगर, अफीम गांजा आदि मादक पदार्थो के अवैध व्यापार की व्यापक जनहित में उच्च स्तरीय जांच कराने का कष्ट करें।

admin

Related Posts

गोपाल भार्गव का बड़ा खुलासा: दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का दिया था ऑफर, मैंने कहा- मैं टिकाऊ हूं, बिकाऊ नहीं

भोपाल/सागर  मध्य प्रदेश की राजनीति में वरिष्ठ नेताओं की भूमिका और संगठनात्मक सम्मान को लेकर चल रही बहस एक बार फिर तेज हो गई है. इसकी वजह बने हैं भाजपा…

पीएम मोदी पर राहुल का तीखा वार— ‘सदन में आने से डरते हैं’, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

नई दिल्ली कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही और सरकार के रवैये को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह