गंभीर पर बरसे पूर्व क्रिकेटर, बोले: कुलदीप यादव को मिलनी चाहिए टॉप 3 में जगह

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सोच अब तक ये रही है कि वे प्लेइंग इलेवन में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर रखना चाहते हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में संतुलन बनाने के लिए और दोनों ही विभागों में अधिक गहराई रखने के लिए वे ऐसा चाहते हैं। ये बात किसी से अब छिपी नहीं है। यह एक बार फिर तब साबित हुआ, जब बुधवार को बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में 3 बदलाव हुए। तीन में से दो बदलावों में ऑलराउंडर नजर आए और कुलदीप यादव को एक बार फिर इस बात की कीमत चुकानी पड़ी कि वे स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। गंभीर की इस सोच पूर्व क्रिकेटर नाखुश हैं।

सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोडा गणेश ने कुलदीप यादव की प्लेइंग इलेवन में अनुपस्थिति पर हैरानी जताई। गंभीर पर कटाक्ष करते हुए डोडा गणेश ने कुलदीप से कहा है कि उनको आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन में उत्तर प्रदेश के लिए शीर्ष क्रम में खेलना चाहिए, ताकि टेस्ट टीम में वे अपनी जगह बना सकें। उन्होंने एक्स पर लिखा, "कुलदीप को रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए टॉप 3 में बल्लेबाजी करनी चाहिए और कुछ रन बनाने चाहिए, ताकि टेस्ट में भारत के लिए खेलने के लिए चुना जा सके। मुझे कोई और तरीका नहीं दिखता जिससे वह इस सेटअप में अपनी जगह बना पाएंगे, जहां किसी की सेकेंड्री स्किल टीम के चयन को निर्धारित करती है।"

एजबेस्टन टेस्ट के लिए ये लगभग तय माना जा रहा था कि मैनेजमेंट भले ही जसप्रीत बुमराह को लेकर कुछ भी बयान दे रहा हो, लेकिन वे वर्कलोड के कारण बाहर बैठेंगे। ऐसे में संभावना थी कि कुलदीप यादव को प्लेंग इलेवन मे शामिल किया जा सकता है, क्योंकि लीड्स में सीरीज के पहले मैच में भारत के पास विकेटटेकर बॉलर नहीं थे। यही कारण है कि ये चाइनामैन बॉलर इंग्लैंड के होश उड़ा सकता है, भले ही उसे पिच से ज्यादा मदद ना मिले। बर्मिंघम में टॉस के समय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम कुलदीप को खिलाने के पक्ष में थे, लेकिन पिछले मैच को देखते हुए हमारा निचला क्रम अच्छा नहीं कर पाया, इसलिए हमने बल्लेबाजी में कुछ गहराई जोड़ने का फैसला किया।"

admin

Related Posts

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह