बीजेपी अध्यक्ष पर पूर्व कांग्रेस नेता ने किया हमला, राजस्थान-उद्योग मंत्री राज्यवर्धन का नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार

जयपुर.

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा राज में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में आम आदमी की सुरक्षा पर एक गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया है। जूली ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य कि बात है कि सत्तारूढ़ पार्टी अध्यक्ष को अपनी सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग करनी पड़ रही है, जबकि यह राजस्थान सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है, लेकिन मुख्यमंत्री जी को तो राजस्थान का उदय करने की चिंता है,

प्रदेश की कानून व्यवस्था की कोई परवाह नहीं है। अब तो इनके पार्टी प्रमुख तक सुरक्षित नहीं है। जूली ने कहा कि भाजपा राज में अपराधियों के भीतर डर खत्म हो चला है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ जिस तेजी से बढ़ रहा है। उससे आम जन में चिंता व्याप्त है। जब सत्ताधारी दल के मुखिया जो राज्य सभा सांसद भी हैं। यदि वे ही संसद सत्र के चलते हुए असुरक्षित हैं तो फिर समझा जा सकता है कि प्रदेश की जनता किस कदर असुरक्षित होगी।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने क्या कुछ कहा
नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी का जवाब देते हुए देर रात कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली छापने की लालच में जल्दबाजी कर गए। उन्होंने यह चेक नहीं करवाया कि वह धमकी देने वाला आदमी कौन था? राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा की धमकी देने वाले को हमारी सरकार द्वारा मात्र 2 घंटे में पकड़ लिया गया। पकड़ने के बाद जो सामने आया वह चौंकाने वाला है, क्योंकि वह आदमी जिसने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को धमकी दी है, वह कांग्रेस का जिला महासचिव रह चुका है। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने यह भी कहा कि उस व्यक्ति का 2012 में लोकसभा का पास बना था। वह व्यक्ति दो बार कलेक्टर को और कई विधायकों को भी धमकी दे चुका है। आगे बोलते हुए राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हम पर उंगली उठा रही है। जिस पार्टी के राज में एक छोटी बच्ची का बलात्कार कर भट्टी में फेंक दिया गया था, आज वह पार्टी हम पर उंगली उठा रही है। जिस पार्टी के राज में उनकी खुद की महिला विधायक ने कहा था कि मैं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं, यह वही पार्टी आज सवाल उठा रही है। जिसकी खुद के विधायकों को पुलिस की घेराबंदी में रहना पड़ता था। यह वह पार्टी सवाल उठा रही है जो सरकार बचाने के लिए 5 साल तक जनता के पैसे से फाइव स्टार होटल में मौज काटती रही, आज इनको इतना दर्द क्यों है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस व्यक्ति के धमकी देने और पकड़े जाने का इसका सीधा संबंध कहीं नशे के कारोबार से तो नहीं है।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट