पूर्व सीएम ने कांग्रेस की लीडरशिप पर निशाना साधा, कांग्रेस में आपसी कलह और आरोपों का दौर शुरू

मुंबई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन बहुमत हासिल कर चुका है। अकेले भाजपा ही 127 सीटों पर आगे चल रही है, जो 148 सीटों पर ही उतरी थी। 85 फीसदी के स्ट्राइक रेट के साथ भाजपा ने अपनी सफलता के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। इसके अलावा उसके सहयोगी दल एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने भी झंडे गाड़ दिए हैं। शिंदे की शिवसेना को 56 सीटों पर बढ़त है। इसके अलावा अजित पवार की एनसीपी को 37 सीटों पर लीड मिली है। इस तरह तीन में से यदि कोई दो दल भी चाहें तो वह सरकार का हिस्सा बन सकते हैं। भाजपा गठबंधन को बहुमत की जरूरत से 60 से ज्यादा सीटें मिली हैं।

वहीं कांग्रेस में आपसी कलह और आरोपों का दौर भी शुरू हो गया है। पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण खुद दक्षिण कराड़ सीट से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने वोटों की गिनती के बीच ही कांग्रेस की लीडरशिप पर निशाना साध दिया। चव्हाण ने कहा कि हमारी लीडरशिप बेहद खराब थी। यह भी हमारी हार की एक वजह हो सकती है। चव्हाण ने हार के कारणों पर चर्चा करते हुए कहा, 'हम हार के कारणों का पता नहीं लगा सकते। शायद लड़की बहिन योजना से महायुति को फायदा मिला है। इसके अलावा हमारी लीडरशिप खराब थी, जबकि आरएसएस ने भाजपा को मदद की और उसे इसका फायदा मिला।'

admin

Related Posts

सरकार दबाव में? तेल खरीद पर पीएम ने किया समझौता: राहुल गांधी

नई दिल्ली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोमवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक कंप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री हैं। केरल में…

बुलडोजर राजनीति पर Abhishek Banerjee का वार—पश्चिम बंगाल में नहीं मिलेगी एंट्री

कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बुलडोजर शैली की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन