पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस सत्र में अब तक चारों मैचों में नाकाम रहे हैं, सपोर्ट में आए माइकल क्लार्क

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि रोहित शर्मा सुपरस्टार है जिन्हें अपनी लय वापिस पाने के लिए महज 40 रन की पारी की जरूरत है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित इस सत्र में अब तक चारों मैचों में नाकाम रहे हैं। जियोस्टार के एक्सपर्ट ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्लार्क ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘रोहित असल सुपरस्टार है ।’ उन्होंने कहा , ‘वह दिन दूर नहीं जब वह शतक लगाएगा। एक अच्छी पारी की जरूरत है। वह 40 या 60 रन की हो सकती है।’

क्लार्क ने कहा, ‘एक बार लय हासिल कर ली तो आप उसे सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में देखेंगे। मैं उसके फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं।’ उन्होंने कहा , ‘हमें महान खिलाड़ियों से हमेशा अपेक्षाएं रहती हैं क्योंकि वे इतने कामयाब होते हैं। लेकिन एक दो मैचों में खराब खेलना चलता है। क्लास स्थायी होती है।’

क्लार्क अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी के मुरीद हैं लेकिन वह इसे लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि भारतीय चयनकर्ता टी20 फॉर्म के आधार पर इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें चुनेंगे या नहीं। उन्होंने कहा, ‘यह निर्भर करता है। आपको खिलाड़ियों को फॉर्म में देखना अच्छा लगता है, लेकिन आईपीएल टीम में आपकी भूमिका भारत के लिए खेलते समय आपकी भूमिका से अलग होती है।’

रोहित शर्मा का बल्ला इस आईपीएल सीजन में अबतक खामोश है। लीग के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रहे हिटमैन से पिछले साल मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिन गई थी। इस सीजन में रोहित ने अबतक 4 मैच खेले हैं और 9.5 की बहुत ही घटिया औसत से सिर्फ 38 रन ही बना सके हैं। इसमें उनका अबतक सर्वोच्च स्कोर 17 है।

  • admin

    Related Posts

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

     नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव