पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी को लगता है कि पंजाब किंग्स आरटीएम से इन खिलाड़ियों को दे सकती है मौका

नई दिल्ली
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी को लगता है कि आईपीएल 2024 सीजन के खराब प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स इस साल के अंत में लीग के अगले सीजन के लिए होने वाली मेगा नीलामी से पहले अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा, सैम करन और कगिसो रबाडा के लिए राइट टू मैच (आरटीएम) विकल्प का इस्तेमाल करेगी।
आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी मौजूदा टीम से कुल छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। यह या तो रिटेंशन के जरिए या राइट टू मैच ऑप्शन के जरिए किया जा सकता है।

छह रिटेंशन/आरटीएम में अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी (भारतीय और विदेशी) और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं। आईपीएल 2025 के लिए फ्रेंचाइजी के लिए नीलामी पर्स 120 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। फ्रेंचाइजी के लिए अपनी रिटेंशन सूची को अंतिम रूप देने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है।

मूडी ने स्टार स्पोर्ट्स से पंजाब किंग्स के लिए संभावित आईपीएल रिटेंशन के बारे में बात करते हुए कहा, "पंजाब किंग्स के लिए मुझे नहीं लगता कि मैं किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करूंगा, निश्चित रूप से कैप्ड खिलाड़ियों को नहीं लेकिन मैं अर्शदीप सिंह, सैम करन और रबाडा जैसे खिलाड़ियों के लिए राइट टू मैच विकल्प का उपयोग करना चाहूंगा। जितेश शर्मा एक और खिलाड़ी हैं, जिनके लिए मैं नीलामी में राइट टू मैच का उपयोग करने पर विचार करूंगा।"

उन्होंने पंजाब के संभावित रिटेंशन के तौर पर अनकैप्ड शशांक सिंह और हरप्रीत बरार को चुना, जिससे उनकी छह खिलाड़ियों की सूची पूरी हो जाएगी। शशांक पिछले सीजन में 164.65 की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाकर फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। दूसरी ओर, हरप्रीत ने 13 मैचों में सात विकेट लिए।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, "जब अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात आती है, तो कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैं नीलामी से पहले टीम में शामिल करना चाहूंगा। शशांक सिंह, जो एक शानदार मध्यक्रम पावर हिटर हैं जबकि हरप्रीत बरार बाएं हाथ के स्पिनर हैं।"

साल 2024 के संस्करण में पंजाब किंग्स आखिर से दूसरे स्थान पर रही। उसने पांच मैच जीते और नौ हारे। वे आईपीएल के आगामी संस्करण से पहले खिलाड़ियों की नीलामी के माध्यम से अपनी टीम में बदलाव की उम्मीद कर रहे होंगे।

admin

Related Posts

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज