टीम बनाकर करें बिजली चोरी प्रकरणों की जांच, ऊर्जा मंत्री ने की पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी के कार्यों की समीक्षा

भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जबलपुर में बिजली चोरी के प्रकरणों पर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि अन्य जिलों में भी इसी तरह की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि बड़े बकायादारों एवं बड़े संस्थानों में बड़े घरों में चोरी करते पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई करेंगे तो इसका संदेश अच्छा जायेगा। टीम बनाकर बिजली चोरी पकड़ने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर माना जायेगा कि अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। श्री तोमर ने कहा कि जबलपुर की टीम को वे स्वयं सम्मानित करेंगे। श्री तोमर के यह बातें पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों की समीक्षा के दौरान कही।

श्री तोमर ने कहा कि मीटर रीडिंग के आधार पर बिलिंग करें। उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि वरिष्ठ अधिकारी शिकायतों के निराकरण की सतत समीक्षा करें।

भंडार की जांच करायेंगे
श्री तोमर ने कहा कि बाहर से टीम भेजकर भंडार की जांच करायेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत की सभी सामग्रियाँ भंडार में उपलब्ध होनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जहाँ मीटर जप्त किये जाते हैं, वहा पंचनामा बनाकर पैकिंग की जाये। वितरण हानिया कम करें। अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करें। खराब काम करने वालों का ट्रांसफर नहीं दण्डित करें। बिलिंग क्षमता में वृद्धि करें। सभी ट्रांसफार्मर में लाइटनिंग रेसिस्टेंट लगवायें।

समय पर पूरा करें आरडीएसएस के कार्य
ऊर्जा मंत्री ने आरडीएसएस के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना में स्वीकृत सभी कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें। समय पर कार्य पूरा नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें और की गयी कार्यवाही की जानकारी मुझे दें। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाये जाने सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की।

एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी श्री अनय द्विवेदी ने कहा कि बिजली चोरी पकड़ने के लिये विजिलेंस के साथ ही ओएण्डएम के स्टॉफ को भी जिम्मेदारी दी गयी है। बड़े संस्थानों में चोरी पकड़े जाने पर स्टाफ की भी जिम्मेदारी तय की जायेगी। इस दौरान ऊर्जा विभाग के ओएसडी श्री विजय गौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    डॉ. अम्बेडकर के आदर्शो पर चलने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार :उप मुख्यमंत्री देवड़ा

    भोपाल. उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि केंद्र एवं राज्य सरकार बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शो पर चलते हुए वंचित समुदाय को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26 के पोस्टर का किया विमोचन

    भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया। उन्होंने इस अभिनव योजना को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका