विदेश मंत्री जयशंकर बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे, पाकिस्तान से तनाव के बीच बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। गृह मंत्रालय (MHA) ने उनकी सुरक्षा में इजाफा किया है। यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया है। उन्हें एक बुलेटप्रूफ कार दी गई है। दिल्ली में उनके घर के आसपास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जयशंकर को पहले से ही सीआरपीएफ कमांडो की जेड-श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। अक्टूबर 2023 में उनकी सुरक्षा Y-श्रेणी से बढ़ाकर Z-श्रेणी कर दी गई थी।
जयशंकर के लिए अब बुलेटप्रूफ कार

सरकारी सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। MHA ने उनकी सुरक्षा में एक बुलेटप्रूफ कार जोड़ी है। दिल्ली में उनके आवास पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जयशंकर को पहले से ही जेड-श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इस सुरक्षा में सीआरपीएफ कमांडो की तैनाती होती है। केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में पहले से ही 33 कमांडो हमेशा तैनात रहते हैं।

इसलिए लिया गया सुरक्षा बढ़ाने का फैसला

ये फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा है। यही नहीं भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके टेरर कैंप्स को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार ने विदेश मंत्री की सिक्योरिटी को लेकर अहम फैसला लिया।
क्या होती है जेड-श्रेणी की सुरक्षा

दरअसल, जेड-श्रेणी की सुरक्षा भारत में तीसरी सबसे बड़ी सुरक्षा है। इसमें 22 जवान होते हैं। इनमें NSG के 4 से 6 कमांडो और स्थानीय पुलिस शामिल होती है। इसमें एक बुलेटप्रूफ गाड़ी भी होती है। साथ ही, एस्कॉर्ट व्हीकर भी दिए जाते हैं। यह सुरक्षा आमतौर पर बड़े नेताओं और मशहूर हस्तियों को दी जाती है। खासकर उन्हें, जिन पर खतरे की आशंका होती है। अक्टूबर 2023 में जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। पहले उन्हें Y-श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी।

आईबी की रिपोर्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी ने विदेश मंत्री पर खतरे का आकलन करने के बाद सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश की थी। उस समय, सुरक्षा के तौर पर 12 सशस्त्र गार्ड केंद्रीय मंत्री जयशंकर के घर पर तैनात थे। छह पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) भी थे। 12 सशस्त्र एस्कॉर्ट कमांडो तीन शिफ्टों में तैनात थे। तीन वॉचर शिफ्टों में काम करते थे। तीन प्रशिक्षित ड्राइवर हर समय मौजूद रहते थे। अब एस. जयशंकर की सुरक्षा को बढ़ाते हुए एक बुलेटप्रूफ कार भी दी गई है। ये ऐसी कार होगी जिस पर गोलियों का असर नहीं होता।

admin

Related Posts

सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा: ईरान पर हमले की तैयारी कर रहा है अमेरिका

न्यूयॉर्क मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है. सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि अमेरिकी सैन्य अड्डों पर लड़ाकू विमानों, टैंकरों…

जापान की छुपी तस्वीर: हाईटेक छवि के पीछे भी लोग हैं आर्थिक तंगी में

टोक्यो  यह खबर तो आपको भी पता चल गई होगी कि जापान में संपन्‍न हुए हालिया चुनाव में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता सनाए तकाची ने 75.7 फीसदी सीटों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!