फोर्स ने डाला डेरा, छत्तीसगढ़-बीजापुर में कैम्प खुला और तर्रेम से पामेड़ के रास्ते पर 25 सालों बाद आवागमन शुरू

बीजापुर।

बीजापुर में नये साल के पहले दिन नक्सलियों के मांद कहे जाने वाले कोरागुट्टा में फोर्स का डेरा लगते ही 25 सालों से बंद पड़े बीजापुर से तर्रेम होकर पामेड़ जाने वाले रास्ते को फिर से बहाल करा दिया गया है। फिलहाल इस मार्ग पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस मार्ग के खुल जाने से अब लोगों को पामेड़ पहुंचने के लिए तेलंगाना होकर जाने की बाध्यता खत्म हो जाएगी और सौ किलोमीटर का फासला भी बच जाएगा।

उसूर ब्लाक के पामेड़ थाना क्षेत्र के कोरागुट्टा में सुरक्षाबलों का नया कैम्प स्थापित कर दिया गया हैं। कोरागुट्टा इलाका नक्सलियों के पीएलजीए का कोर क्षेत्र कहलाता है। बीजापुर से तर्रेम, कोंडापल्ली होकर पामेड़ जाने वाले इस रास्ते पर पिछले 25 सालों से आवागमन बाधित था। इलाके के लोगों को पामेड़ पहुंचने के लिए तेलंगाना राज्य के चेरला होकर पामेड़ जाना पड़ता था। क्षेत्र के लोग 210 किलोमीटर की दूरी तय करके बीजापुर से पामेड़ पहुंचते थे। लेकिन अब कोरागुट्टा में कैम्प खुल जाने से यह रास्ता फिर से खुल गया है। वही अब बीजापुर से पामेड़ पहुंचने के लिए 100 किलोमीटर का फासला भी कम हो गया है। हालांकि अभी इस मार्ग पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स का कैम्प स्थापित करने के पीछे का मकसद है कि नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही कर इलाके में आमजनो  के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर लोगों को इसका लाभ पहुंचाना है। नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन नम्बर 1 के कोर क्षेत्र कोरागुट्टा में यह सुरक्षा कैम्प स्थापित किया गया है। इस क्षेत्र में सड़क मार्ग का विस्तार और पुलों का निर्माण किया जाएगा। ताकि आम जनता को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके। क्षेत्र में बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि लोगों को इन मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। क्षेत्र में पीडीएस दुकानें खोली जाएंगी ,ताकि लोगों को राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुविधा उनके गांव में ही  मिल सके। क्षेत्र में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा, ताकि लोगों को मोबाइल सेवाओं का लाभ मिल सके। कैम्प की स्थापना से क्षेत्र के आम-जनों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

admin

Related Posts

धान खरीदी तिथि दो दिन और बढ़ाई, 550 किसानों को फिर मिला धान बेचने का मौका

बिलासपुर. सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए दो दिन और बढ़ाने का निर्णय लेने के बाद जिले के 550 किसानों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। इनमें से ज्यादातर किसान…

2155.97 लाख रुपए किए मंजूर, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयास से बनेंगी सड़कें

रायपुर. आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास अब घोषणा नहीं, जमीनी सच्चाई बनता जा रहा है। क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और निर्णायक कदम उठाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर