नक्सलियों से है बुरी तरह प्रभावित चुंचुना गांव के लोगों के लिए आजादी के बाद पहली बार मिला पीने का साफ पानी

बलरामपुर
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के नक्सल प्रभावित कुसमी विकासखंड के चुंचुना गांव को आजादी के बाद पहली बार जल जीवन मिशन योजना के तहत साफ पीने का पानी मिला है। चुंचुना गांव बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित है और यहां लगभग 100 घर हैं।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के नक्सली प्रभावित चुंचुना गांव के लोगों के लिए आज का दिन बड़ी खुशी लेकर आया है। कुसमी विकासखंड के तहत आने वाले चुंचुना गांव के लोगों को आजादी के बाद पहली बार साफ पीने का पानी नसीब हुआ है। आजादी के 77 साल बाद इस गांव के लोग अब साफ और स्वच्छ पानी पी सकेंगे। मोदी सरकार के जल जीवन मिशन के तहत यह मुमकिन हो पाया है।

कहां स्थित है ये गांव?
रविवार को बलरामपुर के नक्सल प्रभावित कुसमी विकासखंड के चुंचुना गांव के लोगों का उस वक्त खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें आजादी के बाद पहली बार साफ पीने का पानी मिला। चुंचुना गांव बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित है और यहां लगभग 100 घर हैं। गांव के लोगों का हैंडपंप से पानी निकालने का वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिलाएं इस खास अवसर पर काफी खुश नजर आ रही हैं।

क्या है जल जीवन मिशन?
जल जीवन मिशन का लक्ष्य 2024 तक ग्रामीण भारत के सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शनों के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम के तहत स्रोत स्थिरता उपायों को अनिवार्य तत्वों के रूप में लागू किया जाएगा, जैसे कि ग्रे वाटर मैनेजमेंट के माध्यम से रिचार्ज और पुन: उपयोग, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन।

admin

Related Posts

रायपुर : डबरी निर्माण से ग्रामीण आजीविका को मिल रही नई दिशा

रायपुर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती जा रही है। इसी कड़ी में डबरी निर्माण कार्य न…

रायपुर : बुजुर्गों को अब पेंशन राशि सीधे आश्रम में ही उपलब्ध होगी

रायपुर : बुजुर्गों को अब पेंशन राशि सीधे आश्रम में ही उपलब्ध होगी आशा निकेतन के बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत रायपुर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक और सहज जीवन उपलब्ध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गिल बनाम सैमसन विवाद गरमाया: इरफान पठान ने मैनेजमेंट की पोल खोली

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 0 views
गिल बनाम सैमसन विवाद गरमाया: इरफान पठान ने मैनेजमेंट की पोल खोली

न्यूजीलैंड की वेस्टइंडीज पर जीत से भारत को लगा झटका, WTC तालिका में पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 0 views
न्यूजीलैंड की वेस्टइंडीज पर जीत से भारत को लगा झटका, WTC तालिका में पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

जूनियर महिला हॉकी विश्व कप: कड़े मुकाबले में स्पेन से हार, भारत टॉप-10 की आखिरी पायदान पर

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 0 views
जूनियर महिला हॉकी विश्व कप: कड़े मुकाबले में स्पेन से हार, भारत टॉप-10 की आखिरी पायदान पर

टी20 ओपनर तुलना: शुभमन गिल और संजू सैमसन के प्रदर्शन का बारीक विश्लेषण

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 0 views
टी20 ओपनर तुलना: शुभमन गिल और संजू सैमसन के प्रदर्शन का बारीक विश्लेषण

रिकॉर्ड ब्रेकिंग इनिंग: वैभव सूर्यवंशी ने गिराया शुभमन गिल का रिकॉर्ड, जानें नंबर-1 कौन है?

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड ब्रेकिंग इनिंग: वैभव सूर्यवंशी ने गिराया शुभमन गिल का रिकॉर्ड, जानें नंबर-1 कौन है?

IPL 2026 Mega Auction से पहले बड़ा खुलासा: इन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर नहीं लगेगी बोली?

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 1 views
IPL 2026 Mega Auction से पहले बड़ा खुलासा: इन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर नहीं लगेगी बोली?