आईपीएल सीजन में पहली बार हरियाणा के 13 खिलाड़ी शामिल हुए, युवा क्रिकेटरों ने खूब धूम मचाई

चंडीगढ़
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में हरियाणा के युवा क्रिकेटरों ने खूब धूम मचाई है। इनमें अंबाला के वैभव अरोड़ा, नमन धीर, अंशुल कंबोज ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। सीजन के सबसे महंगे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में हैट्रिक भी लगाई, जबकि सुमित, निशांत, जयंत और राघव गोयल को खेलने का मौका नहीं मिला। इस आईपीएल सीजन में पहली बार हरियाणा के 13 खिलाड़ी शामिल हुए, हालांकि, इनमें चार खिलाड़ी प्रदेश की घरेलू टीम का हिस्सा नहीं हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने करनाल के अंशुल कंबोज को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अंशुल ने 13 रन देकर 3 विकेट लेने का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अंशुल ने 8 मैच में 13 विकेट लिए हैं। अंबाला के 25 वर्षीय फिनिशर नमन धीर ने मुंबई इंडियंस के लिए कई बार मैच का रुख बदला है। अंत के ओवरों में आकर उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 252 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 182.60 रहा है। मुंबई ने नमन को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अंबाला के वैभव अरोड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वह केकेआर के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जिन्होंने 9 मैचों में 9.30 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं।युजवेंद्र चहल ने टूर्नामेंट के बीच में ही सीएसके के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में हैट्रिक लेकर अपनी बादशाहत दिखा दी। उन्होंने दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को आउट करके अपनी दूसरी आईपीएल हैट्रिक दर्ज की। चहल ने पंजाब किंग्स के लिए 14 मैचों में कुल 16 विकेट झटके हैं।
 
प्रदेश के घरेलू टीम से खेलने वाले हर्षल पटेल आईपीएल में 150 या ज्यादा विकेट लेने वाले 13वें खिलाड़ी बने। उन्होंने सबसे कम गेंदों में 150 विकेट लेने के मामले में लसिथ मलिंगा को पछाड़ दिया। पटेल ने 2381 गेंदों व मलिंगा ने 2444 गेंदों में 150 विकेट पूरे किए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने हर्षल को आठ करोड़ रुपये में खरीदा था। इन खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस से पानीपत निवासी बल्लेबाज राघव गोयल, लखनऊ सुपर जायंट्स से नूंह के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद, चेन्नई सुपर किंग्स से रोहतक के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा, दिल्ली कैपिटल्स से ऑल राउंडर सुमित कुमार विभिन्न टीमों में हैं। ये हरियाणा के घरेलू टीम का हिस्सा नहीं हैं।

admin

Related Posts

IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

चेन्नई  इंडियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व कप्तान महेंद्र स‍िंह धोनी ( MS Dhoni) ने अपने जर्सी नंबर में बदलाव कर…

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  नई दिल्ली FIFA World Cup 2026 को लेकर ठीक वैसा ही विवाद सामने आया है, जैसा करीब एक महीने पहले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सामने आया था.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान