दिल्ली में पहली बार एक ही राह पर सियासी दल, दिल्ली चुनाव में मुख्य मुद्दा रेवड़ी है यह तो स्पष्ट है

नई दिल्ली
दिल्ली चुनाव में मुख्य मुद्दा रेवड़ी है यह तो स्पष्ट है। किसी भी दल को सत्ता तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका इसी से तय होगी कि जनता को कौन यह विश्वास दिला सकता है कि वही सौ फीसद रेवड़ी लाभार्थी को दे सकता है। यही कारण है कि हर पार्टी चरणों में रेवड़ियों की घोषणा कर रही है ताकि इसकी याद ताजा रहे। हालांकि, इस बीच एक सवाल यह भी है कि क्या मुख्यमंत्री चेहरे की महत्ता धीरे-धीरे चुनाव में कम होती जा रही है। चुनाव दर चुनाव जो अनुभव हो रहे हैं उसमें इसे नकारा नहीं जा सकता है कि चेहरे की महत्ता परिस्थिति के अनुरूप बदलती है। जब रेवड़ी संस्कृति हावी होने लगे तो मुद्दा के रूप में चेहरा फीका पड़ने लगता है।

मुद्दा भारी या चेहरा?
कर्नाटक से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र तक हर चुनाव में मुद्दा चेहरे पर भारी पड़ा। वैसे भाजपा का मानना है कि राजनीति में प्रयोग अहम होता है। पार्टी तय सिद्धांत के अनुसार चलती है लेकिन मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करना या न करना परिस्थिति और रणनीति के अनुसार तय होता है।

राष्ट्रीय स्तर पर दिखता है चेहरे दबदबा
राष्ट्रीय स्तर की बात की जाए तो 2014 से लेकर अब तक चेहरे का दबदबा दिखा। 2014 लोकसभा चुनाव में मनमोहन सिंह और नरेन्द्र मोदी का सीधा मुकाबला था। उसके बाद के चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के सामने विपक्ष से किसी चेहरे को सामने रखने की कोशिश ही नहीं हुई। यह चेहरे का ही असर था कि 2024 में विपक्ष की ओर से रेवड़ी की बरसात होने के बावजूद भाजपा सहयोगी दलों के साथ फिर से बहुमत में आ गई। अकेले भाजपा बहुमत से नीचे रह गई। गुजरात से लेकर केंद्र तक मोदी युग में यह पहली बार हुआ। साफ है कि रेवड़ी की आंधी बहुत ताकतवर होती है। अगर दिल्ली की बात हो तो 2013 से अब तक जो तीन विधानसभा चुनाव हुए हैं उसमें आम आदमी पार्टी के लिए अरविंद केजरीवाल का कद पार्टी से बड़ा दिखा। उनका विधायक वैसे ही जीतता रहा जिस तरह केंद्र में भाजपा के सांसद मोदी के नाम से जीतते रहे।

कांग्रेस ने भी किया प्रयोग
वहीं, इस बार दिल्ली में आप के साथ-साथ भाजपा और कांग्रेस पर भी रेवड़ी की उसी पिच पर उतर गई है जिसपर पहले अकेले आप दिखती थी। इसमें शक नहीं कि प्रदेश भाजपा के लिए अब भी केजरीवाल से सीधे मुकाबले के लिए कोई चेहरा नहीं है। आप इसे भी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। अलग-अलग विधानसभाओं में आप की ओर से यह सवाल खड़ा किया जा रहा है और भाजपा के नेता कभी सिर्फ यह सवाल खड़ा कर चुप रह जाते हैं कि कानूनी बंधनों के कारण केजरीवाल मुख्यमंत्री बन ही नहीं सकते हैं। पर वोटरों के बीच यह अब भी चर्चा का मुख्य मुद्दा नहीं बन पाया है। न तो आप कैंप से विस्तार से यह साबित करने की कोशिश होती है कि अदालती फैसले केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकते हैं। चाहे जो भी हो आप सत्ता में आई तो केजरीवाल ही मुख्यमंत्री बनेंगे और न ही भाजपा इस चर्चा के जरिए केजरीवाल को मुख्य मुद्दा बनाना चाहती है। थोड़ा छिपा हुआ डर दोनो तरफ है।

बीजेपी का मुख्य चेहरा कौन?
यह सच है कि 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही प्रदेश भाजपा में कोई सर्वमान्य और लोकप्रिय चेहरा नहीं है। विजय कुमार मल्होत्रा, हर्षवर्धन, किरण बेदी जैसे चेहरे फेल हो चुके हैं। ऐसे में फिर से वही दाव सटीक लग रहा है जो छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा जैसे राज्यों में अपनाया गया। यानी वहां के स्थापित और ताकतवर हो चुके कांग्रेस मुख्यमंत्रियों- भूपेश बघेल, अशोक गहलोत और नवीन पटनायक के सामने परोक्ष रूप से मोदी की गारंटी को पेश कर दिया गया।

पिछले कुछ चुनावों की बात करें तो सिर्फ हरियाणा में भाजपा ने नायब सिंह सैनी को चेहरे के रूप में परोक्ष रूप से प्रोजेक्ट किया था। तीन साल पहले उत्तर प्रदेश में मोदी-योगी की जोड़ी चली। बाकी राज्यों में भाजपा की रेवड़ी बंटी लेकिन गारंटी मोदी की चली। सभी मामले सफल रहे। दिल्ली में भी वही दाव है। भाजपा ने पहले से दिल्ली वासियों को मिल रही मुफ्त की सेवाएं जारी रहेंगी इसकी घोषणा खुद प्रधानमंत्री मोदी से करवाई गई। हालांकि, भाजपा के अंदर जरूर यह विमर्श तेज होने लगा है कि विश्व की सबसे बड़ी होने के बावजूद राज्यों में सर्वमान्य और लोकप्रिय चेहरे का अभाव चिंता का विषय है।

admin

Related Posts

Air Taxi की तैयारी: दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम में अब मिनटों में पहुंचेगा ऑफिस और अस्पताल

 नई दिल्ली  दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को अक्सर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है. इस प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए Air Tax का प्रस्ताव सामने आया…

अब नहीं होगी EV चार्जिंग की चिंता: दिल्ली सरकार के 2026 प्लान से मोहल्ला-मोहल्ला लगेगा चार्जिंग स्टेशन

नई दिल्ली अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इलेक्ट्रिक गाड़ी (EV) खरीदने से सिर्फ इसलिए हिचक रहे हैं कि चार्जिंग कहां करेंगे, तो अब आपकी यह चिंता जल्द दूर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह