सिल्की और शाइनी बालों के लिए शैंपू से पहले अपनाएं तेल लगाने की यह सही तकनीक

अगर बाल जड़ से मजबूत न हों, तो हेयर फॉल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए आपको एक हफ्ते में सिर्फ दो बार इस टिप को फॉलो करना है। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। पुराने जमाने से इस टिप को हेयर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। दरअसल, आपको बता दें कि हम जिस टिप की बात कर रहे हैं, वो तेल लगाना यानी ऑइलिंग है।

बालों के लिए फायदेमंद आदत
 क्या आप अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो तेल लगाने की आदत को फॉलो करना शुरू कर दीजिए। एक हफ्ते में 2 बार तेल जरूर लगाएं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए रात में तेल लगाइए और रात भर तेल को लगे रहने दीजिए। और फिर अगली सुबह हेयर वॉश कर लीजिए।

गौर करने वाली बात
 अगर आपके पास कम समय है, तो एक घंटे के लिए ही सही, हेयर वॉश से पहले अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर तेल जरूर लगाएं। अब सवाल ये उठता है कि आपको कौन सा तेल लगाना चाहिए। आप नारियल का तेल, बादाम का तेल, अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑइल या फिर भृंगराज तेल में से किसी भी एक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल को लगाने से पहले हल्का गुनगुना कर लीजिए और तेल लगाते समय मसाज जरूर कीजिए।

मिलेंगे फायदे ही फायदे
 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेल लगाने की आदत आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकती है। बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए इस आदत को फॉलो किया जा सकता है। बालों में मौजूद पोषण की कमी, रूखापन, डैंड्रफ जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए तेल लगाने की सलाह दी जाती है। सिल्की और शाइनी बालों के लिए भी शैंपू से पहले तेल अप्लाई किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

admin

Related Posts

सत्तू के शरबत की आसान रेसिपी और इसके बेमिसाल सेहत लाभ

गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, शरीर की एनर्जी कम होने लगती है और आप हर वक्त थके डिहाइड्रेटेड महसूस करते हैं. गर्मी में लू लगने का खतरा…

रियर कैमरे से ले सकेंगे हाई क्वालिटी सेल्फी क्योंकि Realme 16 5G में मिलेगा खास मिरर

Realme भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम रियलमी 16 5G होगा. कंपनी ने ऑफिशियल पोर्टल पर इस हैंडसेट की जानकारी दी है और बताया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती