कोचिंग संस्थानों की सतत निगरानी के लिए, सीसीटीवी कैमरों का एक्सेज संबंधित पुलिस थानों को उपलब्ध कराया जाएगा

ग्वालियर

कलेक्टर ने कोचिंग संस्थानों में सीसीटीवी कैमरों को अनिवार्य किया है। कैमरों का एक्सेज संबंधित पुलिस थानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे कोचिंग संस्थानों की सतत निगरानी हो सके। कैमरे लगवाने की जिम्मेदारी एसडीएम के नेतृत्व में चार दल गठित किए हैं। सभी दल अपने-अपने क्षेत्र के कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करें और एक हफ्ते के भीतर कोचिंग संचालकों की संयुक्त बैठक लेकर यह काम कराएं।

1 महिने का समय
ज्ञात है कि अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई संभागीय बैठक में कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर दिए गए निर्देशों के पालन में कलेक्टर ने दलों का गठन किया गया है। एसडीएम लश्कर, मुरार, झांसी रोड व एसडीएम ग्वालियर सिटी के नेतृत्व में गठित किए गए इन दलों में संबंधित नगर पुलिस अधीक्षक और नगर निगम के उपायुक्त को शामिल किया गया है। एक माह के भीतर सभी एसडीएम से की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन कलेक्टर ने मांगा है।

ऐसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, जहां से बाहरी क्षेत्र, पार्किंग, छात्र-छात्राओं के अध्ययन व प्रशिक्षण कक्ष तथा कॉरीडोर कैमरों की निगरानी के दायरे में रहे। साथ ही कोचिंग संस्थान में भी माहवार फोल्डर बनाकर सीसीटीवी कैमरों का डाटा सुरक्षित रखा जाए, जिससे जरूरत पडऩे पर जांच एजेंसियां इस डाटा का उपयोग कर सकें।

कोचिंग का नक्शा भी संकलित करेंगे

एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि कोचिंग संचालकों की बैठक के माध्यम से कोचिंग में उपलब्ध स्थान, कोचिंग का नक्शा, पूर्व में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति व अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या की वास्तविक जानकारी संकलित करें। ऐसे संस्थान जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं वहां कैमरे लगवाए जाएं।

समय-सीमा निर्धारित कर कैमरा लगवाए जाएं। सीसीटीवी कैमरों लगवाने के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी अन्य निर्देशों का पालन कराने के निर्देश भी कलेक्टर ने सभी एसडीएम को दिए। एसडीएम को कोचिंग संस्थानों की सूची व कार्रवाई की जानकारी का फोल्डर अपने-अपने कार्यालय में संधारित करने के निर्देश दिए हैं।

admin

Related Posts

सीएम मोहन यादव ने कहा: राज्यों में प्रतिस्पर्धा नहीं, अब सहयोग का दौर, काशी विश्वनाथ से लिया आशीर्वाद

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां बाबा के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने…

‘एक जिला-एक उत्पाद’ मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे सीएम, वाराणसी सम्मेलन में होगी चर्चा

भोपाल  मुख्यमंत्री  मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) को एक मजबूत आर्थिक मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। यह पहल स्थानीय उत्पादों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा