बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के लिए उनकी सहेलियां अहम

मुंबई,

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक सच्ची दोस्त हैं और उनका मानना है कि चाहे परिस्थिति कुछ भी हो लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड्स (सहेलियां) लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सभी गर्ल फ्रेंड्स के साथ एक ग्रुप फोटो शेयर की। ये प्री वेडिंग फंक्शन का है क्योंकि इसको उन्होंने ब्राइडी हैशटैग दिया है।

फोटो में, एक्ट्रेस काले रंग की फिटेड ड्रेस पहने हुए हैं। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया है और नो मेकअप लुक में काफी आकर्षक लग रही हैं। उन्होंने छोटे से कैप्शन में बड़ी बात कह दी है। मतलब स्पष्ट है कि समय कैसा भी हो लेकिन दोस्त हर दौर में साथ रहते हैं।

कैप्शन के लिए, एक्ट्रेस ने लिखा, “सबसे बुरा तो बुरा होता है… मेरी गर्लफ्रेंड्स सबसे पहले आती है।” इसके बैकग्राउंड में फिल्म याराना (1981) का तेरे जैसा यार कहां गाना अटैच किया है।

सोशल सर्कल में काफी एक्टिव अनन्या ने पिछले हफ्ते अपनी मां भावना पांडे का 21 साल पुराना भारतीय आउटफिट पहना था जिसे दिवंगत डिजाइनर रोहित बल ने डिजाइन किया था।

एक्ट्रेस ने यह आउटफिट अपनी दोस्त दीया श्रॉफ की शादी के अवसर पर पहना था और कैप्शन में एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा था।

उन्होंने लिखा, “ दुल्हन दिया श्रॉफ… अपनी बहन की शादी को लेकर उत्साहित हूं लेकिन उसके जाने का गम भी है.. हालांकि एक भाई मिलने से काफी खुश भी हूं। मैंने रोहित बल का 21 साल पहले मेरी मां के लिए डिजाइन किया सूट पहना है। गुड्डा तुम हमेशा रहोगे।’’ (रोहित को प्यार से लोग गुड्डा बुलाते थे।)

7 नवंबर को, अनन्या आगामी रोमांटिक फिल्म “चांद मेरा दिल” में लक्ष्य लालवानी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। जिन्होंने “किल” से अपनी फिल्मी शुरुआत की थी। उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आगामी फिल्म के कई पोस्टर शेयर किए, जिससे संकेत मिलता है कि फिल्म पूरी तरह से “प्यार” के बारे में है। दोनों ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है… विवेक सोनी द्वारा निर्देशित चांद मेरा दिल। 2025 में सिनेमाघरों में आ रही है।” 2025 में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है।

 

  • admin

    Related Posts

    बाफ्टा अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर छाईं आलिया भट्ट

    मुंबई,  बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर इस बार भारतीय सिनेमा की चमक साफ नजर आई, जब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी मौजूदगी से अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान…

    ‘द ब्लफ’ की झलक: प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

    प्रियंका चोपड़ा अब केवल भारत की शान नहीं बल्कि दुनिया भर में वो नाम बन चुकी हैं जिनका काम उनके लोगों की तरफ खींचता है। इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 1 views
    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 1 views
    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 1 views
    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 1 views
    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग