ड्राय स्कैल्प के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय

क्या आपको बार-बार सिर में खुजली होती है और बालों में सफेद पपड़ी नजर आती है? अगर हां, तो बता दें कि यह ड्राई स्कैल्प की निशानी है। ड्राई स्कैल्प की वजह से न सिर्फ खुजली होती है, बल्कि बाल भी कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

जी हां, अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो इस आर्टिकल में बताए गए 3 घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं।

नारियल का तेल
नारियल का तेल तो हर घर में मौजूद होता है। यह सिर्फ बालों को पोषण ही नहीं देता, बल्कि ड्राई स्कैल्प के लिए भी रामबाण है। रात में सोने से पहले आप हल्के गरम नारियल तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं और सुबह बालों को धो सकते हैं। बता दें, इससे आपको कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रूखी और खुजली वाले स्कैल्प को शांत करते हैं। इसके लिए, फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से बाल धो लें। बता दें, हफ्ते में दो बार ऐसा करने से जल्द ही आपका स्कैल्प हेल्दी हो जाएगा।

दही का हेयर मास्क
दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्कैल्प को साफ करने और नमी बनाए रखने में मदद करता है। एक कटोरी दही में थोड़ा-सा शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। यह मास्क आपकी स्कैल्प को हाइड्रेट करने के साथ-साथ बालों को भी मुलायम बनाएगा।

इन आसान उपायों को अपनाकर आप बिना किसी केमिकल के अपनी ड्राई स्कैल्प की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और अपने बालों को हेल्दी बना सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    आजमाएं गुस्से को छूमंतर करने के लिए ये लाजबाव उपाय

    कहते हैं क्रोध बुद्धि को खा जाता है, यह बात कई लोग जानते हैं फिर भी क्रोध करते हैं और बेवजह अपना और अपने साथी को परेशान करते हैं। वैसे…

    फोन स्लो हो गया है? Google Photos का ये गुप्त फीचर मिनटों में खाली करेगा स्टोरेज

    नई दिल्ली  स्मार्टफोन में स्टोरेज भरने की समस्या बहुत आती है। ज्यादा स्टोरेज वाले फोन मंहगे आते हैं। इस कारण लोगों को कम स्टोरेज वाले फोन में ही किसी ऐसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!