शराब की दुकानों पर ध्यान केंद्रित करने और धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण मिली हार: अन्ना हजारे

नई दिल्ली
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक गुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि शराब की दुकानों पर ध्यान केंद्रित करने और धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण उनकी (केजरीवाल) हार हुई है। अन्ना हजारे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “मैं पहले से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय एक उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए। उनके विचार अच्छे होने चाहिए और छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। जीवन में त्याग होना चाहिए और अपने अपमान को पीने की शक्ति होनी चाहिए।” उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें (श्री केजरीवाल) बार-बार इस बारे में बताया, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया। इस बीच शराब का मुद्दा आया। शराब क्यों आई, लालच और पैसे के कारण।”

उन्होंने कहा, “वह शराब और पैसे में उलझ गये, जिसके कारण उनकी छवि खराब हुई, इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिले और आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव हार रही है।” गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है और 12 साल बाद आप की दिल्ली की सत्ता से विदाई हो रही है।

admin

Related Posts

4 उम्मीदवारों के नाम का हुआ ऐलान, जानें किसे मिला टिकट और कौन हैं कोयल मल्लिक

कलकत्ता  पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में राजनीति, प्रशासनिक…

सुधांशु त्रिवेदी बोले- देश को सच बताएं गांधी परिवार, विदेशी कनेक्शन पर उठे सवाल

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्लीन स्वीप का खतरा! ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत में भारतीय महिला टीम के सामने बड़ी चुनौती

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
क्लीन स्वीप का खतरा! ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत में भारतीय महिला टीम के सामने बड़ी चुनौती

पाकिस्तान टीम में कप्तानी पर घमासान: शाहिद अफरीदी ने शादाब को आगे बढ़ाया, सलमान अली की कुर्सी खतरे में

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान टीम में कप्तानी पर घमासान: शाहिद अफरीदी ने शादाब को आगे बढ़ाया, सलमान अली की कुर्सी खतरे में

‘करो या मरो’ मैच में क्या खेलेंगे रिंकू सिंह? BCCI अपडेट से बढ़ी टीम इंडिया की उम्मीदें

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
‘करो या मरो’ मैच में क्या खेलेंगे रिंकू सिंह? BCCI अपडेट से बढ़ी टीम इंडिया की उम्मीदें

बड़े मैच में बड़ा टारगेट – पाकिस्तान ने बनाए 213 रन

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
बड़े मैच में बड़ा टारगेट – पाकिस्तान ने बनाए 213 रन

अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब