सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव, मुहाना थोक मंडी में नींबू 115 रुपये और देसी टमाटर 6 रुपये प्रति किलो

जयपुर
 राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज नींबू और कैरी महंगे बिके। आज नींबू के दाम थोक मंडी में 110 से 115 रुपए के बीच बोले गए। वहीं कैरी के दाम भी आज थोक में 40 से 48 रुपए के बीच बोले गए। इनके अलावा ​भिंडी के दाम आज भी महंगे रहे। आज ​भिंडी के दाम भी 35 से 50 रुपए के बीच रहे। वहीं आज बारीक हरी मिर्ची के दामों में और गिरावट आई। आज बारीक हरी मिर्ची के दाम 25 से 28 रुपए के बीच रहे। वहीं मोटी हरी मिर्ची के दाम आज 10 से 18 रुपए के बीच रहे। वहीं टमाटर भी इन दिनों सस्ता बिक रहा है। आज मंडी में हाइब्रिड टमाटर थोक में 12 से 14 रुपए के बीच तो देसी टमाटर के दाम आज 6 से 10 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा अन्य स​ब्जियों फूल गोभी, पत्ता गोभी, मटर, करेला ​शिमला मिर्च, ग्वार फली, बैंगन, कद्दू,​ खीरा, गाजर और टिंडा के दाम आज सामान्य बने रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज भी आलू-प्याज के दाम नीचे रहे। आज थोक मंडी में आलू के दाम 4 से 8 रुपए के बीच तो प्याज के दाम 7 से 16 रुपए के बीच रहे। आज थोक मंडी में लहसुन महंगा बिका। आज लहसुन के दाम 25 से 110 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के दाम इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 12 से 14 रुपए

बारीक मिर्च 25 से 28 रुपए

शिमला मिर्च 25 से 28 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 5 से 10 रुपए

admin

Related Posts

कड़ी सुरक्षा और डिजिटल पहरा, एसआई परीक्षा के लिए आरपीएससी ने जारी किया सख्त ड्रेस कोड और नई गाइडलाइन

जयपुर  राजस्थान लोक सेवा आयोग आगामी 5 व 6 अप्रैल को उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 कराने जा रही है। इस परीक्षा के लिए विशेष सुरक्षा के व्यवस्था की जाएगी। राजस्थान लोक…

अप्रैल के पहले हफ्ते भीगेगा राजस्थान, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं और कई जिलों में गिरेगी बिजली

जयपुर राजस्थान के आसमान में एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल, प्रदेश में अगले दो दिनों के भीतर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI