Flipkart के विवादित विज्ञापन वायरल, सोशल मीडिया पर आई तीखी प्रतिक्रिया

 नई दिल्ली
अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट की स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आपत्तिजनक विज्ञापन चलाने के आरोप लग रहे हैं. कुछ स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिनमे आपत्तिजनक फ़ोटोज़ दिख रही हैं. 

Reddit पर कई यूजर्स लगातार Flipkart के सोशल मीडिया ऐंड कैंपेन की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं. इन तस्वीरों में मॉडल्स की न्यूड तस्वीरें, गांजा , बंदूक़ और नेकेड मैनिक्यून्स दिख रहे हैं. 

लोगों कि शिकायत ये भी है कि सोशल मीडिया पर अचानक से फ्लिपकार्ट के आपत्तिजनक ऐड्स दिख जाते हैं. लेकिन लिंक पर क्लिक करते ही कुछ दूसरे प्रोडक्ट्स दिखने लगते हैं

सवाल ये है कि आख़िर Flipkart इस तरह के आपत्तिजनक ऐड्स क्यों दिखाता है? एक्स्पर्ट्स का मानना है कि ये एक तरह के क्लिकबेट होते हैं. इनमे लिस्ट किए गए प्रोडक्ट असली होते हैं और आपत्तिजनक नहीं होते, लेकिन ऐड कैंपेन में आपत्तिजनक तस्वीरें होती हैं, ताकि यूजर्स उन पर क्लिक करके वेबसाइट तक आ जाएं. 

उदाहरण के तौर पर ऐड कैंपेन में दिखाई गई गन 100% असली लगती है. लेकिन आप जैसे लिंक पर जाते हैं तो वेबसाइट पर टॉय गन दिखती है. ज़ाहिर है भारत में किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बंदूक़ की खरीद फरोख्त नहीं की जा सकती है. 

इसी तरह दूसरे प्रोडक्ट्स जैसे फोटो में दिख रहा गांजे की जगह ड्राई फ्लावर्स ओपन होते हैं, इसी तरह न्यूड फ़ोटोज़ में कुछ दूसरे प्रोडक्ट्स खुलते हैं. इस तरह के स्क्रीनशॉट्स Reditt पर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं. 

Reditt पर कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा है कि इस तरह के ऐड्स सिर्फ उन्हें ही दिखते हैं जो ऐसे कीवर्ड्स यूज करते हैं. लेकिन सच्चाई ये नहीं है, क्योंकि यहां कुछ ऐसे यूजर्स भी इन ऐड्स के स्क्रीनशॉट्स पोस्ट कर रहे हैं जिन्होंने साइनअप तक नहीं किया है. 

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर फ्लिपकार्ट की तरफ से चलाए जाने वाले आपत्तिजनक ऐड्स की शिकायत यूजर्स कर चुके हैं. लेकिन फ्लिपकार्ट की तरफ से इसे लेकर चुप्पी ये दर्शाती है कि कंपनी को ये पता है, लेकिन क्लिकबेट के चक्कर में कुछ नहीं कहती है. 

हमने Flipkart से इस बारे में पूछना चाहा तो कंपनी की तरफ़ से क्वेरी ईमेल करने के लिए कहा गया. हमने Flipkart को उन स्क्रीनशॉट्स के साथ ईमेल किया है. लेकिन दो दिन से कंपनी का कोई रिएक्शन नहीं आया है. 

admin

Related Posts

चांदी और सोने की कीमतों में 43,000 और 12,000 रुपये की गिरावट, युद्ध के बावजूद गोल्ड क्यों टूटा?

इंदौर  सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से काफी गिरावट आई है। अब सवाल यह है कि जब दुनियाभर में युद्ध का माहौल है, शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट…

मोबाइल यूज़र्स को झटका! डेटा पर लग सकता है नया टैक्स, हर GB पर अतिरिक्त रकम देनी पड़ सकती है

 नई दिल्ली सरकार इंटरनेट को महंगा करने की तैयारी में है। दरअसल रिपोर्ट्स की मानें, तो अब हर GB डेटा के इस्तेमाल के साथ आपकी जेब से ज्यादा पैसे कट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे